फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teacher anger ran behind master with slippers made his condition worse by beating

शिक्षिका का गुस्सा: चप्पल लेकर दौड़ी मास्टर के पीछे, पीट-पीटकर हालत कर दी खराब

Sat, 08 Jul 2023 08:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Jul 2023 08:17 PM IST
सार

शिक्षिका की नगर निगम इंटर काॅलेज में डीएलएड परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगी थी। वे ड्यूटी कर रही थीं उसी दौरान उनके पति वहां आ गए। पति से स्कूल स्टाफ का किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद ये पूरा हंगामा हुआ।
 

विज्ञापन
Teacher anger ran behind master with slippers made his condition worse by beating
शिक्षिका का गुस्सा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक महिला शिक्षिका के गुस्से को देख लोगों के पसीने छूट गए।  मामला नगर निगम इंटर काॅलेज ताजगंज का है। बताया गया है कि शिक्षिका और उनके पति ने हंगामा किया। आरोप है कि शिक्षिका के पति परीक्षा के दौरान विद्यालय परिसर में बगैर अनुमति के आ गए थे। स्टाफ ने बाहर निकाला तो मारपीट शुरू कर दी। शिक्षिका ने भी चप्पल उठा ली और पति के समर्थन में आ गईं। प्रकरण में दोनों पक्षों ने ताजगंज थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन

जानें पूरा प्रकरण 

नगर निगम इंटर काॅलेज में डीएलएड परीक्षा का केंद्र था। शनिवार को परीक्षा का अंतिम दिन था। एत्मादपुर ब्लॉक की शिक्षिका बतौर कक्ष निरीक्षक ड्यूटी दे रही थीं। पहली पारी की परीक्षा समाप्त होने से कुछ समय पहले उनके पति कॉलेज परिसर के अंदर आ गए थे। प्रधानाचार्य अशोक कुमार वर्मा का आरोप है कि वह कक्ष विशेष में शिक्षिका की ड्यूटी लगाने की मांग कर रहे थे। परीक्षा के दौरान विद्यालय के अंदर आने पर टोका तो अभद्रता कर दी। स्टाफ ने बाहर निकलने के लिए कहा तो मारपीट शुरू कर दी। 

ये भी पढ़ें - अंधे प्यार में कातिल बनी पत्नी: पति को दी ऐसी मौत, कांप उठेगी रूह, गला घोंटा फिर 125 फीट गहरे कुएं में धकेला

विज्ञापन
विज्ञापन

मास्टर की चप्पल से की पिटाई 

 प्रधानाचार्य ने बताया कि  आरोपी ने एक शिक्षिका को धक्का मारा, जिससे वे गिर गईं। उनकी पत्नी ने भी चप्पल लेकर मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने अपने पक्ष के लोगों को बुला लिया। इस दौरान शिक्षिका ने एक अध्यापक के साथ जमकर मारपीट की। उन पर चप्पलें बरसाना शुरू कर दिया। शिक्षक खुद को बचाने के लिए दौड़ रहे थे, लेकिन शिक्षिका उनके पीछे ही पड़ गई। पीट-पीटकर शिक्षक की हालत खराब कर दी। 

ये भी पढ़ें - पिता से रंजिश, सजा बेटी को: चार युवकों ने लूटी अस्मत, दरिंदगी से शर्मसार युवती ने लगाई आग; जल गई जिंदा

विज्ञापन

थाने में दी गई तहरीर 

मामले में थाना ताजगंज में तहरीर दी गई है। वहीं इस संबंध में जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ. आईपीएस सोलंकी ने कॉलेज में तैनात पर्यवेक्षक रजनी सिंह से प्रकरण की आख्या मांगी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये  बोले डीआईओएस

इस संबंध में प्रभारी डीआईओएस डॉ. जनक सिंह का कहना है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग परीक्षा के लिए केंद्र बनाता है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिख दोषी शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed