फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tds School van Accident Many Student Injured in Aliganj Etah

एटाः बच्चों से खचाखच भरी वैन अनियंत्रित होकर पलटी, कई बच्चे घायल

Fri, 20 Sep 2019 10:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 20 Sep 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
Tds School van Accident Many Student Injured in Aliganj Etah
वैन अनियंत्रित होकर पलटी - फोटो : अमर उजाला
अलीगंज-पटियाली रोड स्थित गांव रामनगर के पास स्कूली बच्चों को लेकर जा रही मैजिक वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार  आठ बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद चालक वैन और बच्चों को छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंचे विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज कराया। मौके पर सीओ और एसडीएम भी पहुंच गए। 

अलीगंज स्थित टीडी पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन सुबह सात बजे गांव कैला पहुंची। यहां से करीब 15 बच्चों को लेकर जा रही वैन अलीगंज-पटियाली मार्ग स्थित गांव रामनगर के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

वैन के खाई में गिरते ही बच्चों की चीख पुकार मच गई। आसपास खेतों पर काम कर रहे लोग दौड़ कर घटना स्थल पर पहुंचे और घायल बच्चों को निकाला। हादसे की जानकारी होते ही अभिभावक और विद्यालय प्रबंधक वाहन लेकर पहुंच गए।

घायल बच्चों को अलीगंज स्थित निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया। सूचना पर सीओ अलीगंज अजय भदौरिया और एसडीएम पीएल मौर्य पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मैजिक अनियंत्रित होते ही चालक कूदकर फरार हो गया। 

इन बच्चों के लगी चोटें
मैजिक पलटने से खुशी पुत्री माधव सिंह गंभीर रूप से घायल है। अन्य घायलों में नमन पुत्र पुष्कर, आदित्य पुत्र प्रेमकुमार, काव्या पुत्री रूपेंद्र, संकल्प पुत्र रूपेंद्र, दिशा राठौर पुत्री भूपेंद्र, ईशा पुत्री भूपेंद्र, अजय पुत्र माधव आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed