{"_id":"5b913d67867a557eb16750c7","slug":"tb-patient-dies-during-bharat-bandh-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में बंद ने ली मरीज की जान, बीच रास्ते में तड़प तड़प कर तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में बंद ने ली मरीज की जान, बीच रास्ते में तड़प तड़प कर तोड़ा दम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 06 Sep 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर शव के पास खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में भारत बंद के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। वो टीबी का मरीज था। परिजन बाइक से अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में पेट्रोल खत्म हो गया। पेट्रोल पंप बंद थे। इस कारण तेल नहीं मिला। पेट्रोल पंप पर ही व्यक्ति ने तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया।
खेरागढ़ के गढ़ी तुलसी गांव निवासी सियाराम ( 55) की तबीयत कई दिन से खराब चल रही थी। गुरुवार को और बिगड़ गई। परिजन अस्पताल के लिए बाइक से लेकर चले। रास्ते में तेल खत्म हो गया। पेट्रोल पंप बंद थे।
परिजनों को उम्मीद थी कि उनकी मजबूरी जानकर कोई भी तेल देने से मना नहीं करेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उन्होंने पेट्रोल पंप पर तेल देने के लिए कहा। वहां मौजूद कर्मियों को सियाराम की बीमारी की बात बताई लेकिन उन्होंने तेल देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
सियाराम के परिजनों ने हाथ जोड़े, लेकिन वे लोग नहीं पसीजे। सियाराम की सांसे फूलने लगीं और फिर सांसें रुक गई, प्राण पखेरू उड़ गए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। वे लोग उसके शव को घर ले गए। थाना इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा ने बताया कि सियाराम की मौत बीमारी के कारण हुई है।