फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taxi driver's half-burnt body found in Dholpur family members said - if police had wanted son alive

Mathura: टैक्सी चालक का धौलपुर में मिला अधजला शव, परिजन बोले- पुलिस चाहती तो बेटा जिंदा होता

Sun, 23 Jun 2024 12:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Jun 2024 12:51 PM IST
सार

टैक्सी चालक का धौलपुर में अधजला शव मिला। जानकारी के बाद परिवार के लोगों में आक्रोश फैल गया। थाने पर परिवारीजनों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि सूचना के बाद भी पुलिस ने सुनवाई नहीं की। यदि पुलिस चाहती तो आज बेटा जिंदा होता।  
 

विज्ञापन
Taxi driver's half-burnt body found in Dholpur family members said - if police had wanted son alive
मौत। - फोटो : ANI

विस्तार

मथुरा के जैंत क्षेत्र से लापता टैक्सी चालक का अधजला शव राजस्थान के धौलपुर जिले में मिला। गुमशुदगी दर्ज किए जाने के बाद भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिजनों ने शनिवार को थाने पर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर कार्रवाई की मांग भी की। वहीं सीओ सदर ने परिवारीजनों को समझा कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 4 जून को लापता हुए टैक्सी चालक रिंकू पुत्र दीना की कार संजय कॉलेज के समीप जैंत थाना क्षेत्र में बंबे पर अगले दिन लावारिस हाल में मिली थी। सीओ सदर कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि परिजनों ने थाना जैंत में रिंकू के अपहरण होने की आशंका जताते हुए 6 जून को तहरीर दी। जैंत पुलिस ने जांच कर 7 जून को गुमशुदगी दर्ज कर ली गई। वहीं 5 जून को धौलपुर जिले के थाना मनिया क्षेत्र में एक युवक का अधजला शव मिला। शव की शिनाख्त न होने पर धौलपुर पुलिस ने अज्ञात में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


 इसी बीच जांच के दौरान धौलपुर पुलिस को जानकारी हुई कि अधजला शव जनपद मथुरा के रिफाइनरी क्षेत्र के नरसीपुरम निवासी रिंकू पुत्र दीना का है। इस पर धौलपुर पुलिस तीन दिन पूर्व मृत युवक के घर पहुंची। शव के फोटोग्राफ एवं उसके पास से मिले सामान के आधार पर परिजनों से शव की शिनाख्त कराई। रिंकू की मौत की खबर सुनते ही परिवारवाले गमगीन हो उठे। परिवारीजनों ने रिंकू के दो साथियों पर हत्या कर शव को जलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मृतक रिंकू की मां सरोज अग्रवाल ने आरोप लगाया कि जैंत पुलिस ने दो तीन दिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस चाहती तो बेटे को खोज सकती थी। सीओ सदर ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई थी। धौलपुर में भी मृतक की हत्या का मुकदमा दर्ज है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed