फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tax evasion worth five crore rupees was detected in stock of AP Jewelers

UP: एपी ज्वेलर्स के स्टॉक में निकला 15 करोड़ का हेरफेर, पांच करोड़ से ज्यादा की कर चोरी; नोटिस जारी

Thu, 25 Dec 2025 10:33 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 25 Dec 2025 10:33 PM IST
सार

आयकर विभाग की तीन दिन तक ज्वेलर्स के यहां कार्रवाई चली थी। इस दाैरान व्यापारियों ने आयकर विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया था। जांच के बाद कारोबारी ने कमी स्वीकारी। अब अतिरिक्त टैक्स जमा करना होगा। 

विज्ञापन
Tax evasion worth five crore rupees was detected in stock of AP Jewelers
एपी ज्वेलर्स के यहां हुआ था सर्वे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टैक्स चोरी के शक में एपी ज्वेलर्स पर हुए आयकर विभाग के सर्वे में 15 करोड़ रुपये के स्टॉक में हेरफेर की बात सामने आई है। रिकॉर्ड खंगालने के बाद आयकर विभाग के अधिकारियों ने कारोबारी को पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की कर चोरी को अदा करने के लिए अतिरिक्त आय पर सरचार्ज के साथ टैक्स जमा करने के लिए नोटिस जारी किया है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि इस कार्रवाई से कारोबारी को करीब छह करोड़ का अतिरिक्त कर चुकाना पड़ सकता है।
विज्ञापन


बता दें, आयकर विभाग के करीब 25 अधिकारियों की टीमों ने शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे एपी ज्वेलर्स के नेहरू नगर, चौबे जी का फाटक और जीवनी मंडी स्थित सैनिक प्रेस स्थित पाठक गली परिसर समेत पांच ठिकानों में सर्वे शुरू किया था। टीमों ने तीन दिन चली कार्रवाई के दौरान स्टॉक की मौजूदगी, बैंक खातों में दर्ज जानकारी और लेन-देन को जांचा था। 
विज्ञापन


इस दौरान टीमें काफी रिकॉर्ड कब्जे में लेकर अपने साथ गई थीं। 56 घंटे चले सर्वे में टैक्स पर सहमति नहीं बनने के बाद विभाग ने बड़ी संख्या में दस्तावेज जब्त कर टैक्स का निर्धारण किया। सर्वे को लेकर व्यापारियों ने विरोध दर्ज कराया था। रविवार को किनारी बाजार बंद कर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को भी किनारी बाजार में सराफा की दुकानें नहीं खुलीं। हालांकि आयकर अधिकारी दस्तावेजों का अध्ययन करने में जुटे रहे। अब 15 करोड़ रुपये का अतिरिक्त स्टॉक मिलने पर फर्म को अतिरिक्त टैक्स जमा कराने के लिए कहा गया है। सूत्रों का कहना है कि कारोबारी ने भी टैक्स जमा कराने के लिए हामी भर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed