{"_id":"5f9c4cec8ebc3e74f6225796","slug":"tax-chori-mainpuri-news-agr466008945","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर चोरी रोकने को बनाए गए छह चेक प्वइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर चोरी रोकने को बनाए गए छह चेक प्वइंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। त्योहारी सीजन में कर चोरी रोकने के लिए वाणिज्य कर विभाग अभियान चलाकर चेकिंग करेगा। कर चोरों पर शिकंजा कसने के लिए जिले की सीमाओं पर छह चेक प्वाइंट बनाए गए हैं। सचल दल सहित विभाग की तीन टीमें गठित की गई हैं।
दिवाली पर दूसरे शहरों से माल लाकर बेचने वाले व्यापारियों पर वाणिज्य कर विभाग की नजर है। दिवाली पर खरीद फरोख्त अधिक होती है। ऐसे में कर चोरी की संभावना भी अधिक होती है। कुरावली रोड पर शरीफपुर केे पास, फर्रुखाबाद रोड पर काली नदी पुल के पास, कानपुर रोड पर नवीगंज के पास, इटावा रोड पर करहल के पास, किशनी क्षेत्र में समान के पास, आगरा रोड पर घिरोर के पास चेक प्वाइंट बनाए गए हैं।
तीन टीमें करेंगी काम
कर चोरी पकड़ने के लिए सहायक आयुक्त सचल दल के साथ चेकिंग करेंगे। इसके अलावा एसआईबी (स्पेशल इंवेस्टीगेशन ब्रांच) सहित एक और टीम भी कर चोरी पकड़ेगी। विभाग सामूहिक रूप से अभियान चलाकर कर चोरी मिलने पर दस गुना तक जुर्माना वसूल करेगा।
विज्ञापन
दिवाली पर बड़े स्तर पर व्यापार किया जाता है। कई व्यापारी इस दौरान कर चोरी भी करते हैं। कर चोरी रोकने के लिए सचल दल लगातार काम करेगा। कर चोरी मिलने पर संबंधित व्यापारी से दस गुना तक जुर्माना वसूल किया जाएगा। - आशुतोष गोस्वामी, सहायक आयुक्त सचल दल