फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tattoo Shop Owner Missing for 20 Days in Agra; Note Found at Shop After Marriage Proposal Rejected

UP: युवती ने शादी से किया इनकार, तो छोड़ दिया घर; 20 दिन से लापता टैटू कारीगर का नहीं लगा सुराग

Wed, 25 Feb 2026 11:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 25 Feb 2026 11:45 AM IST
सार

 टैटू कारीगर ललित कुमार 4 फरवरी से लापता है। परिजनों को उसकी दुकान से एक पत्र मिला, जिसमें युवती द्वारा शादी से इनकार के बाद घर छोड़ने की बात लिखी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Tattoo Shop Owner Missing for 20 Days in Agra; Note Found at Shop After Marriage Proposal Rejected
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज के सराय ख्वाजा क्षेत्र के नगला रेहराब खां निवासी टैटू कारीगर ललित कुमार 4 फरवरी से लापता है। पुलिस ने सोमवार को गुमशुदगी दर्ज की है।
विज्ञापन


 ललित के भाई प्रशांत ने बताया कि ललित ताजगंज के बसई चौकी के पास टैटू शॉप संचालित करता था। उसकी दोस्ती पास में ही एक ब्यूटीपार्लर में काम करने वाली युवती से थी। युवती ने कुछ दिन पहले परिवार के राजी नहीं होने की बोलकर शादी से मना कर दिया। इसके बाद से ललित अवसाद में था। उसने व्हाट्सएप पर संदेश भेज कर कहीं जाने की जानकारी दी थी। 
विज्ञापन


सोमवार को पिता ने उसकी शॉप का ताला तोड़कर अंदर का सामान चेक किया तो उसमें एक पत्र मिला, जिसमें युवती के मना करने की वजह से घर से दूर जाने की बात लिखी थी। वह अपने एक मित्र से बात कर रहा है पर परिवार से बात भी नहीं कर रहा है। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed