{"_id":"690bba19cfbf03e3c309c172","slug":"task-force-to-crack-down-on-illegal-mining-and-transportation-agra-news-c-25-1-agr1035-909384-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अवैध खनन और परिवहन पर कसेगा टास्क फोर्स का शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अवैध खनन और परिवहन पर कसेगा टास्क फोर्स का शिकंजा
विज्ञापन
आगरा। अवैध खनन और अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने के लिए जिलाधिकारी अरविंद बंगारी ने टास्क फोर्स बनाई है। 18 नवंबर तक टास्क फोर्स सड़कों पर दौड़ रहे खनन के वाहनों पर अंकुश लगाएगी। ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन रोकने के लिए तीन दिनों में 135 वाहनों की जांच की गई। जिसमें 29 वाहनों की नंबर प्लेट में गड़बड़ी मिली। 15 ट्रक, डंपर व अन्य वाहन जब्त किए गए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि आगरा में खनन बंद है। राजस्थान, मध्य प्रदेश से अवैध खनन के वाहन बाह, खेरागढ़, सैंया, इरादतनगर, शमसाबाद, किरावली आदि सीमावर्ती क्षेत्रों में परिवहन करते हैं। सड़कों पर इनकी चपेट में आने से दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों की जान जा रही है।
इसके लिए ऑपरेशन ‘जिंदगी’ शुरू किया गया है। 18 नवंबर तक 24 घंटे जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में खनन वाहनों के अवैध परिवहन पर नियंत्रण किया जाएगा। इससे खनिज राजस्व में वृद्धि होगी। भंडारण स्थलों की भी टास्क फोर्स जांच करेगी।
विज्ञापन
तहसील स्तर पर टास्क फोर्स गठित की गई है। जिसमें एसडीएम और एसीपी के अलावा खनन विभाग, वन विभाग और परिवहन अधिकारी शामिल हैं। इसे थाना स्तर तक सक्रिय किया जाएगा। जिसमें तहसीलदार व थानाध्यक्ष को शामिल करते हुए प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा। थाना पुलिस को सक्रिय करने के लिए पुलिस आयुक्त से वार्ता की जाएगी।
उन्होंने बताया कि तीन दिनों में 135 वाहनों की जांच की गई। जिनमें 16 वाहनों के चालान हुए हैं। 15 वाहनों को जब्त कर थाने व चौकियाें पर रोका है। बिना नंबर प्लेट या गड़बड़ नंबर प्लेट वाले 29 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। सीमावर्ती इलाकों में सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है।