{"_id":"67bb62719f7399ae3d0b1368","slug":"tantrik-had-murdered-the-cattle-trader-on-suspicion-of-having-illicit-relations-with-his-wife-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-132541-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तांत्रिक ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में की थी पशु व्यापारी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तांत्रिक ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में की थी पशु व्यापारी की हत्या
Sun, 23 Feb 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
पशु व्यापारी का हत्यारोपी तांत्रिक मुन्नालाल।
- फोटो : पशु व्यापारी का हत्यारोपी तांत्रिक मुन्नालाल।
बेवर (मैनपुरी)। नगला परम के रहने वाले पशु व्यापारी की हत्या तांत्रिक ने पत्नी से अवैध संबंध के चलते अंजाम दी थी। रविवार को पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी ने जुर्म का इकबाल किया। बताया कि पहले शराब पिलाई, इसके बाद गला घोंटकर मार डाला। इतने पर भी यकीन नहीं हुआ तो चाकू से गला रेत दिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।
थाना क्षेत्र के गांव कमलपुर के सामने नहर पटरी पर 18 फरवरी की रात नगला परम निवासी पशु व्यापारी अमित कुमार उर्फ हीरालाल का शव पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने व चाकू से गला रेतने की बात सामने आई थी। हत्या के मामले में मानपुर बिकू (जुडै़ला) निवासी तांत्रिक मुन्ना लाल का नाम सामने आया था। आरोप था कि उसने तंत्र क्रिया के चलते नरबलि दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया।
हत्याकांड का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पशु व्यापारी अमित और तांत्रिक मुन्नालाल के बीच गहरी दोस्ती थी। वह लोग साथ में खाते-पीते थे। गिरफ्तार आरोपी मुन्ना लाल ने पुलिस को बताया कि करीब 6 माह पूर्व जब वह घर पहुंचा तो अमित को पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था। दोनों के बीच अवैध संबंध की जानकारी होने के बाद वह खून का घूंट पीकर रह गया था। 18 फरवरी को अमित गांव के मनोज की भैंस बिकवाने के बाद मेहनताने के 300 रुपये लेकर मुन्ना लाल के पास आया। इसके बाद दोनों ने जुड़ैला स्थित बाग में शराब पी। एक शादी कार्यक्रम में दावत खाने के बाद झाड़ फूंक करने की बात कह कर अमित को अपने साथ कमलपुर के सामने नहर पटरी किनारे ले गया। वहां भी शराब पी। अमित जब नशे में धुत हो गया तो उसके सिर पर खून सवार हो गया और उसने अमित की गला घोंटकर हत्या कर दी। इतने पर भी यकीन नहीं हुआ तो चाकू से गला रेत दिया। इसके बाद वह मौके से भाग गया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
दूसरे को फंसाने के लिए घटनास्थल पर डाली थी तंत्र की सामग्री
पुलिस ने जब तांत्रिक मुन्ना लाल से पूछा कि यदि उसने पत्नी से अवैध संबंधों के चलते अमित की हत्या की है। तब घटनास्थल पर सिंदूर, फूल आदि क्यों डाले थे। तब आरोपी ने बताया कि उसने अपना बदला ले लिया था। उसने सोचा कि क्यों न इस हत्या के मामले में अपने प्रतिद्धंदी तांत्रिक को फंसा दे। तंत्र मंत्र के चलते हत्या से भ्रमित होकर पुलिस दूसरे तांत्रिक को गिरफ्तार कर लेगी और उसके रास्ते का कांटा भी हमेशा के लिए निकल जाएगा।
हत्या से पहले डीजे पर अमित के साथ नाचा था तांत्रिक
पुलिस की पूछताछ में तांत्रिक ने पास के ही गांव में दावत खाने की बात बताई। यह भी बताया कि दावत खाने के बाद अमित के साथ वह काफी देर तक डीजे पर डांस करता रहा। जब नशा कम हुआ तो वह योजना के तहत अमित को अपने साथ ले गया था।