{"_id":"6a2dbdb5d2b291b6040e0e81","slug":"take-the-resolve-of-viksit-bharat-2047-to-every-citizen-chahar-agra-news-c-25-1-agr1008-1084349-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं: चाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं: चाहर
Sun, 14 Jun 2026 01:59 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
किरावली में सांसद ने व्यापारियों से किया संवादविकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने
अछनेरा/किरावली/फतेहपुर सीकरी। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने शनिवार को अछनेरा और किरावली में जनसंपर्क अभियान चलाकर व्यापारियों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों एवं ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने अटूस गांव में आयोजित शाम करीब सात बजे चौपाल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं 12 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दाैरान विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
अछनेरा अनाज मंडी, सब्जी मंडी एवं सेंगरताल में व्यापारियों से मुलाकात के दौरान पेयजल व्यवस्था, इंटरलॉकिंग, किसानों के लिए भवन तथा बैंक शाखा खोलने की मांग उठाई गई, जिस पर सांसद ने अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इधर सांसद ने किरावली में व्यापारियों, उद्यमियों और गणमान्य नागरिकों से संवाद किया। केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिकाएं वितरित करते हुए गरीब कल्याण, किसान सम्मान, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, सामाजिक सुरक्षा, आधारभूत संरचना, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया, डीसी रामायण यादव, एडीएम आजाद सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी अरुण श्रीवास्तव, तहसीलदार दीपांकर, ब्लॉक प्रमुख गुड्डू चाहर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोनू चौधरी, मंडल अध्यक्ष केके ठाकुर, पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल, महेश गोपऊ, राजपाल मास्टर, हरिकिशन खंडेलवाल, रामप्रकाश पंडित, गंगाराम माहौर, कमलेश देवी, महेशचंद इंदोलिया, नरेश बंसल, रामवीर सिंह, डॉ. गुलाब सिंह सिनसिनवार मौजूद रहे।
इधर फतेहपुर सीकरी में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर ने डॉ. संजय सिंघल, डॉ. उमेश चंद्र मिश्रा, डॉ. राजकुमार मंगल, उद्यमी गोविंद गोयल, मनोज सिंघल सहित अन्य लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए आमजन को योजनाओं से मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर सोनू चौधरी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू चाहर, बंटी सिसोदिया, हनी गोयल, विल्सन कुशवाहा, नरेश चंद कोली, सरला राजपूत, जितेंद्र शर्मा, अफसर कुरैशी, सत्येंद्र सिंह, संतोष धनगर, मुरारी लाल सैनी उपस्थित रहे।