{"_id":"65e6037339b45416ad012ae8","slug":"take-effective-initiative-to-settle-cases-through-compromise-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-113727-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: समझौते से मुकदमे निपटाने के लिए प्रभावी पहल करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: समझौते से मुकदमे निपटाने के लिए प्रभावी पहल करें
Mon, 04 Mar 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 04 Mar 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
समझौते से मुकदमे निपटाने के लिए प्रभावी पहल करें
नोडल अधिकारी ने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। लोक अदालत की नोडल अधिकारी स्पेशल जज ईसी एक्ट मीतासिंह ने सोमवार को न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए सूचीबद्ध किए गए मुकदमे दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते से निपटाने के लिए प्रभावी पहल करें। अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 50610 मुकदमे सूचीबद्ध किए गए हैं।
आपसी सहमति से सूचीबद्ध मुकदमे निपटाने के लिए 9 मार्च को दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी। प्राधिकरण द्वारा सूचीबद्ध किए गए मामलों में संबंधित पक्षकारों को नोटिस भेजे गए हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए सूचीबद्ध किए गए मुकदमों की लगातार समीक्षा की जा रही है। हर न्यायालय में संबंधित न्यायिक अधिकारी की देखरेख में दो सदस्यीय पीठ बनाई जाएगी। पीठ में अध्यक्ष संबंधित न्यायिक अधिकारी के अलावा एक पीएलवी अथवा मीडिएटर को सदस्य बनाया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव/सिविल जज अमित सिंह, सीजेएम नम्रता सिंह, एसीजेएम गौरव प्रकाश, सत्येंद्र कुमार चौधरी, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट राजाराम भारती, रवि कुमार सागर, विभा धामा, रचना रावत, श्रेयांश निरंजन, जसीम खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैंकों के लिए जिला जज ने बनाईं तीन पीठें
मैनपुरी। दीवानी न्यायालय में 9 मार्च को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में एक साथ 50610 मुकदमे दोनों पक्षों की आपसी सहमति से निपटाए जाएंगे। सूचीबद्ध किए गए मुकदमों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संबंधित पक्षों को नोटिस भेजे गए हैं। बैंकों के सूचीबद्ध मुकदमे निपटाने के लिए जिला जज ने तीन पीठें गठित की हैं। 30 हजार से अधिक सूचीबद्ध किए गए मुकदमों को न्यायिक अधिकारियों की तीन पीठें दोनों पक्षों की आपसी सहमति के आधार पर सुलह समझौते से निस्तारित कराएंगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जिला जज सुधीर कुमार ने ग्रामीण बैंकों के मुकदमों के लिए बनाई गई पीठ में अपर जिला जज प्रथम मुनव्वर जहां को अध्यक्ष, स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट जितेंद्र मिश्रा को सदस्य बनाया है। बैंक ऑफ इंडिया के मुकदमों के लिए बनाई गई पीठ में स्पेशल जज ईसी एक्ट मीतासिंह को अध्यक्ष, एसीजेएम द्वितीय सत्येंद्र कुमार चौधरी को सदस्य बनाया है। अन्य बैंकों के मुकदमों के लिए बनाई गई पीठ में स्पेशल जज डकैती चंपत सिंह को अध्यक्ष, अपर सिविल जज रवि कुमार सागर को सदस्य बनाया है। संवाद