फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tajmahal Loss of 3 Thousand Crores Due To Lockdown

आगरा: लॉकडाउन से 3 हजार करोड़ का नुकसान 3 लाख लोगों को उधार पर काटने पड़े दिन

Wed, 23 Dec 2020 11:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 23 Dec 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
Tajmahal Loss of 3 Thousand Crores Due To Lockdown
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
साल 2020 का आगाज जितना बेहतर हुआ, उतना ही बुरा बीता। पर्यटन से जुड़े 4 लाख से ज्यादा लोगों के लिए यह कभी न भूलने वाला कड़वा अनुभव रहा। ट्रेड के 3 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोनो संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन में उधार पर जिंदगी काटनी पड़ी। पहली बार 188 दिनों तक ताज बंद  रहा, जिस वजह से पर्यटन उद्योग को 3 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान झेलना पड़ा। अभी भी नुकसान की भरपाई शुरू नहीं हो पाई। पंचतारा होटल, एंपोरियम से लेकर छोटे दुकानदार और हॉकर तक की जिंदगी अभी पटरी पर नहीं आई है।
विज्ञापन



17 मार्च को बंदी के बाद 21 सितंबर को ताज समेत स्मारक खुले भी तो केवल 5 हजार पर्यटक ही ताज में प्रवेश करने की अनुमति दी  गई, जिसने उद्योग को निराश किया। बीते साल के मुकाबले 46 लाख लोगों की कमी पर्यटन उद्योग झेल रहा है। विदेशी उड़ानें शुरू न हुईं और कैपिंग न हटी तो हालात और खराब हो सकते हैं। 
विज्ञापन


ताजमहल पहली बार 188 दिनों तक कोरोना संक्रमण के कारण बंद हुआ। इससे पहले 1971 के भारत पाक युद्ध में 15 दिन और 1978 की बाढ़ में 7 दिन तक ही ताज पर्यटकों के लिए बंद हुआ था। 354 साल में पहला मौका था जब शाहजहां का उर्स नहीं हुआ और पूरे 6 महीने तक ताजमहल के अंदर बनी शाही मस्जिद में न ईद की नमाज हुई और ना ही शुक्रवार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना ने कारोबार की कमर तोड़ी
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दौरे से उम्मीद थी कि 2020 सबसे शानदार होगा, पर सबसे खराब बीता। कोरोना ने पूरे पर्यटन कारोबार की  कमर तोड़ दी। अब तो विदेशी पर्यटकों के यहां आने पर ही उद्योग उबर सकता है। इंटरनेशनल फ्लाइट जल्द शुरू हों। -राजीव सक्सेना, उपाध्यक्ष टूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा

इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू हों
इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू नहीं हुईं तो विदेशी पर्यटकों के आने की उम्मीद कम है। भारतीय पर्यटकों को यहां आकर्षित करना होगा, पर ताज पर 5000 टिकटों की सीमा बड़ी बाधा है। सरकार का कोई कदम ऐसा नहीं, जिससे लगे कि पर्यटन को उबारने में वह सक्रिय है।  -राकेश चौहान, अध्यक्ष होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed