फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   TAJGANJ PROJECT most INSTRUMENTS did not work

खतरे में ताज की सुरक्षा, 197 करोड़ रुपये खर्च कर लगाए गए बोलार्ड-बूम बैरियर खराब

Tue, 31 Jul 2018 04:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 31 Jul 2018 04:25 AM IST
विज्ञापन
TAJGANJ PROJECT most INSTRUMENTS did not work
ताजगंज प्रोजेक्ट

ताजमहल को सहेजने के लिए देश की सर्वोच्च अदालत गंभीर है, लेकिन अफसर अभी भी ताजमहल की सुरक्षा को लेकर बेपरवाह हैं। 197 करोड़ की लागत से बनाए गए ताजगंज प्रोजेक्ट में जो सुरक्षा उपकरण लगाए गए, वह लगभग सभी खराब पड़े हैं। ताज के 500 मीटर दायरे में यलो जोन में पांच बोलार्ड और 6 बूम बैरियर नवंबर से ही खराब हैं। हैरत की बात ये है कि ताज सुरक्षा के सीओ 17 नवंबर से अब तक 12 बार पत्र लिखकर सुरक्षा उपकरणों को सुधारने की मांग कर चुके हैं, लेकिन 9 महीने बाद भी बूम बैरियर और बोलार्ड खराब पड़े हैं। 

विज्ञापन


डेढ़ साल पहले पूरे हुए 197 करोड़ रुपये के ताजगंज प्रोजेक्ट की कलई तो लोकार्पण के एक महीने में ही खुल गई थी। घटिया निर्माण हुआ और खराब उपकरण इसमें लगाए गए। ताज की सुरक्षा के लिए पूर्वी और पश्चिमी गेट पर किसी भी आकस्मिक स्थिति में वाहन को रोकने के लिए बोलार्ड और बूम बैरियर लगाए गए थे। यह सभी बोलार्ड और बूम बैरियर ताज सुरक्षा के कंट्रोल रूम से जोड़े गए जो एक ही बटन दबाने पर वाहन के सामने आ जाते, लेकिन यह खराब पड़े हैं। ताज के 500 मीटर दायरे में 7 बोलार्ड और 8 बूम बैरियर लगे थे, जिनमें से केवल दो बोलार्ड और दो ही बूम बैरियर चालू हैं। बाकी सभी खराब हैं। सीओ ताज सुरक्षा के मुताबिक बार बार पत्र लिखने पर भी उपकरणों को ठीक न कराना सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है। 
विज्ञापन


12 बार निरीक्षण कर दी गई रिपोर्ट
ताज सुरक्षा के क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार ने 17 नवंबर से लगातार उपनिदेशक पर्यटन को अपनी निरीक्षण रिपोर्ट सौंपी है। उन्होंने ताजगंज प्रोजेक्ट के तहत स्थापित किए गए बैरियर और बोलार्ड के खराब पड़े होने की शिकायतें 17 नवंबर, 25 नवंबर, 12 दिसंबर, 18 दिसंबर, 12 जनवरी, 6 फरवरी, 17 फरवरी, 28 अप्रैल, 31 मई, 18 जून, 29 जून और जुलाई में की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सात में से पांच बोलार्ड बैरियर खराब
- पुरानी मंडी से ताजमहल के रास्ते पर
- नीम तिराहे से अमरूद टीला की ओर
- ताजखेमा बैरियर पर लगा बोलार्ड
- अमर विलास होटल बैरियर पर लगा
- पाठक प्रेस बैरियर पर लगा बैरियर

8 में से 6 बूम बैरियर पड़े हैं खराब 
- नगला पैमा मोड़ पर मस्जिद के पास 
- पुरानी मंडी से ताजमहल की ओर
- ताजखेमा होटल पर लगा बैरियर
- आर के स्टूडियो, पश्चिमी गेट पर
- पाठक प्रेस, पूर्वी गेट की ओर
- नीम तिराहे से पश्चिमी गेट की ओर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed