फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   taj: nither cleaning, nor wall making

ताजः न सफाई की, न दीवार बनाई

Fri, 11 Dec 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा।
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा। Updated Fri, 11 Dec 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
taj: nither cleaning, nor wall making
एनजीटी ने ताज टेनरी पर यमुना में पहुंची सिल्ट को एक सप्ताह में साफ करने के निर्देश तो दिए ही गए थे, यमुना किनारे ताज के दोनों ओर दीवार भी बनानी थी, लेकिन अधिकारियों ने इसके लिए न तो कोई बैठक की और न ही चर्चा। 15 दिनों के अंदर कार्य योजना बनाकर एनजीटी की सुनवाई में उसे पेश करना था।
विज्ञापन

एनजीटी में ताजमहल के आगे ताज टेनरी पर गंदगी की सफाई मामले में 18 दिसंबर को सुनवाई होगी। नगर निगम, जल निगम, प्रशासन के अधिकारी एनजीटी के आदेश पर अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं, लेकिन एएसआई में इस आदेश के बाद हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, एएसआई की ओर से एनजीटी में पेश अधिवक्ता ने एएसआई मुख्यालय को कोर्ट के मौखिक निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा है कि जल्द से जल्द कार्य योजना बनाकर पेश की जाए। इसमें उन्होंने एनजीटी द्वारा मौखिक रूप से ताज के पीछे नालों को पूरी तरह से बंद करने और दीवार बनाने के निर्देश दिए जाने का जिक्र किया है। हालांकि नगर निगम नालों को न तो टेप कर पाया है और न ही बंद। सफाई के नाम पर नगर निगम ने कर्मचारी लगाए हैं। एएसआई में नालों के आगे बनने वाली दीवार के लिए दिल्ली मुख्यालय से निर्देश आए हैं।
विज्ञापन

टेनरी पर सफाई, ताज पर पार्क
एनजीटी ने टेनरी पर सफाई करने के निर्देश दिए, लेकिन एएसआई ऐसे ही सिल्ट पर ताजमहल के ठीक पीछे पार्क बना चुका है। 12 साल पहले तत्कालीन पर्यटन मंत्री के दौरे में ताज के पीछे प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और सिल्ट देखकर मंत्री ने सफाई के निर्देश दिए थे, लेकिन एएसआई अधिकारियों ने यहां मिट्टी डालकर घास लगा दी। बाद में सुरक्षा के नाम पर कंटीले तार लगाकर पूरे पार्क को कवर कर दिया। एनजीटी में 18 दिसंबर को होने वाली सुनवाई में ताजमहल के पीछे पार्क बनाने के इस मामले की भी शिकायत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed