{"_id":"5a14466d4f1c1b97678bcf6b","slug":"taj-mahotsav-theme-contest-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आपकी बताई थीम पर होगा ताज महोत्सव, तो खेलिए कांटेस्ट और पाइए इनाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपकी बताई थीम पर होगा ताज महोत्सव, तो खेलिए कांटेस्ट और पाइए इनाम
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 21 Nov 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
अगले साल फरवरी में प्रस्तावित ताज महोत्सव के लिए आयोजन समिति ने लोगों के लिए कांटेस्ट का आयोजन किया है। इसमें महोत्सव की स्वरचित थीम बतानी है। अगर आपकी थीम महोत्सव के लिए सेलेक्ट हुई तो आपको मिलेगा दस हजार रुपये का इनाम।
समारोह में और लोगों को प्रतिभाग करने का मौका देने के लिए ताज महोत्सव आयोजन समिति ने महोत्सव की थीम भेजने के लिए 28 नवंबर तक तारीख बढ़ा दी है। पहले 15 नवंबर तक लोगों से थीम मांगी गई थी।
समिति सचिव एवं उपनिदेशक पर्यटन दिनेश कुमार ने बताया कि ताज महोत्सव की गरिमा के मुताबिक थीम 28 नवंबर को शाम पांच बजे तक भेजी जा सकती हैं।

Trending Videos
ऐसे कराएं अपनी एंट्री
ताजमहल
- फोटो : SELF
उत्तर प्रदेश पर्यटन कार्यालय, 64 ताज रोड के साथ ई-मेल पर agrauptourism@gmail.com पर थीम भेजी जा सकती है। इन सभी थीम के बीच से चयन समिति चुनाव करेगी और उसी थीम के आधार पर ताज महोत्सव का आयोजन होगा। ताज महोत्सव समिति चयनित थीम के रचयिता को दस हजार रुपये का पुरस्कार देगी।