फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   taj mahotsav in agra will start with ramayan play

ताजमहल के साए में गूंजेगा जय श्रीराम, इस बार कुछ यूं होगा ताज महोत्सव का आगाज

Sat, 03 Feb 2018 12:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 03 Feb 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
taj mahotsav in agra will start with ramayan play
ताज महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में सरकार बदलने का असर इस बार ताज महोत्सव पर भी नजर आएगा। पहली बार ताज महोत्सव का आगाज भगवान राम पर आधारित नृत्य नाटिका के मंचन से होने जा रहा है। 
विज्ञापन


18 से 27 फरवरी तक शिल्पग्राम में आयोजित होने वाले ताज महोत्सव के उद्घाटन के लिए आयोजन समिति ने राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन


ताज महोत्सव आयोजन समिति ने 18 फरवरी को उद्घाटन के मौके पर श्रीराम भारती कला केंद्र द्वारा भगवान राम पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन तय किया है तो 19 फरवरी को लोक गायिका मालिनी अवस्थी का कार्यक्रम होगा। 20 फरवरी को बालीवुड नाइट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आमंत्रण पत्र भेजा

taj mahotsav in agra will start with ramayan play
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
21 फरवरी को कव्वाली गायक असलम साबरी, 22 फरवरी को पुणे का ब्लैक एंड व्हाइट ग्रुप पुराने गीतों पर आधारित कार्यक्रम पेश करेगा। 23 फरवरी को मुशायरा और 24 फरवरी को कवि सम्मेलन होगा। 

25 से 27 फरवरी तक बालीवुड कलाकार बुलाए गए हैं, जिनके नाम अभी तय नहीं हैं। ताज महोत्सव आयोजन समिति ने प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को महोत्सव के उद्घाटन के लिए आमंत्रण पत्र भेजा है।

11 सिड्डी बाग में हार्स शो

ताज महोत्सव आयोजन समिति द्वारा 18 से 26 फरवरी तक ताजमहल के पार्श्व में बनाए गए नए पार्क में हार्स शो कराया जाएगा। एनसीसी के जिस बैंड ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के राजपथ पर प्रस्तुति दी थी, उसका कार्यक्रम भी महोत्सव में होगा। 

23 से 25 फरवरी तक शाम को इन्क्रेडिबल ताज कांसर्ट नाम से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। 19 से 27 फरवरी के बीच सदर बाजार के मंच पर स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। सूरसदन में प्रतिदिन शाम को नाटकों का मंचन महोत्सव के दौरान किया जाएगा। 

सूरसदन में ही ब्रज की होली और मयूर नृत्य की प्रस्तुति होगी। वहीं पालीवाल पार्क में 25 और 26 फरवरी को कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिनमें बालीवुड कलाकार की प्रस्तुति भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed