{"_id":"69a26501c52b8b0e35074ea2","slug":"taj-mahotsav-extended-by-two-days-as-artisans-honoured-at-grand-closing-ceremony-2026-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Taj Mahotsav 2026: पर्यटन मंत्री ने किया कलाकारों का सम्मान, अभी खत्म नहीं होगा मेला: दो दिन बढ़ाने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahotsav 2026: पर्यटन मंत्री ने किया कलाकारों का सम्मान, अभी खत्म नहीं होगा मेला: दो दिन बढ़ाने की घोषणा
Sat, 28 Feb 2026 09:16 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 28 Feb 2026 09:16 AM IST
सार
ताज महोत्सव के समापन समारोह में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सर्वश्रेष्ठ और सर्वाधिक बिक्री करने वाले शिल्पियों को सम्मानित किया। मेले दो दिन और बढ़ाने की घोषणा की। इस बार महोत्सव में रिकॉर्ड बिक्री के साथ पर्यटन और होटल उद्योग को भी बड़ा लाभ मिलने की बात कही गई।
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिल्प, कला और संस्कृति के मेले ताज महोत्सव का शुक्रवार को प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने औपचारिक समापन कर दिया। महोत्सव में शिल्पियों की मांग और ग्राहकों की भीड़ देखते हुए मेला दो दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। समापन समारोह में पर्यटन मंत्री ने महोत्सव में सबसे ज्यादा बिक्री करने वाले और सर्वश्रेष्ठ स्टॉल वाले शिल्पियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
ताज महोत्सव के समापन कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री ने आगरा किला ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम, रंग-ए-आगरा किताब का विमोचन किया। उन्होंने महोत्सव में लाल चंदन की लकड़ी पर कलाकृति उकेरने वाले दक्षिण भारत के कलाकार श्रीबालकृष्णन को सम्मानित किया। पदमश्री से सम्मानित शिल्पी लाजवंती का 12 लाख की आय अर्जित करने पर अभिनंदन किया गया। उन्होंने बताया कि इस बार ताज महोत्सव ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। पर्यटन विभाग 03 से 05 दिन का टूरिज्म पैकेज यात्रा शुरू करेगा। इससे आगरा को होटल इंडस्ट्री और पर्यटन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक टूरिस्ट 06 लोगों को रोजगार देकर जाता है, यूपी के राजस्व में पर्यटन का सबसे बड़ा हिस्सा बनाने की योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। भारत में पर्यटकों की संख्या के हिसाब से उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। पर्यटन विभाग प्रदेश की प्रत्येक ग्राम सचिवालय को पांच वाद्य यंत्रों का सेट दे रहा है, जिससे लोग अपनी स्थानीय संस्कृति लोक गीत, संगीत का संरक्षण कर सकें।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश चौहान, डॉ़ रीना सिंह, दीपक ढल, सहदेव शर्मा, तपेश जैन, सुनील अग्रवाल, आनंद सिंह व अन्य मौजूद रहे।