फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal will enter the turnstile gate From July 23

ताजमहल में 23 जुलाई से टर्न स्टाइल गेट से मिलेगी एंट्री, मेट्रो की तर्ज पर पर्यटक करेंगे प्रवेश

Thu, 19 Jul 2018 07:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 19 Jul 2018 07:19 AM IST
विज्ञापन
Taj Mahal will enter the turnstile gate From July 23
टर्न स्टाइल गेट का निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सोमवार से ताजमहल में मेट्रो ट्रेन की तर्ज पर टर्न स्टाइल गेट से होकर प्रवेश दिया जाएगा। बुधवार को अधीक्षण पुरातत्वविद ने ताजमहल के पूर्वी गेट पर रेवती के बाड़े और पश्चिमी गेट पर बने सेंटर का निरीक्षण किया, जिसमें कुछ कमियां पाई गईं।
विज्ञापन


सर्वर से दोनों गेटों को जोड़ने में आई दिक्कत और बच्चों के प्रवेश के लिए टोकन न होने के कारण शनिवार की जगह सोमवार से प्रवेश की नई व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर बाद अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ताजमहल में नई व्यवस्था देखने पहुंचे। वरिष्ठ संरक्षण सहायक अमरनाथ गुप्ता और संरक्षण सहायक अंकित नामदेव ने रेवती के बाड़े और सहेली बुर्ज में बनाए गए सिक्योरिटी सेंटर को दिखाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां सात टर्न स्टाइल गेट से प्रवेश होगा, जिसके लिए फिलहाल तीन रंगों के मेग्नेटिक टोकन ही आए हैं। भारतीय, विदेशी और सार्क पर्यटकों के लिए यह टोकन हैं, जबकि बच्चों के लिए अलग रंग का टोकन आना बाकी है। 
 

दोनों गेटों के टर्न स्टाइल गेट सर्वर से जोड़े जा रहे हैं, जिनमें दो गेट फिलहाल कनेक्ट नहीं है। ऑनलाइन होने के कारण दो दिन ट्रायल और किया जाएगा। ऐसे में शनिवार की जगह सोमवार को ही टर्न स्टाइल गेट से प्रवेश शुरू होगा।

तीन घंटे की बाध्यता अभी नहीं
टर्न स्टाइल गेट से ताज में प्रवेश और निकास तो शुरू हो जाएगा, लेकिन तीन घंटे की समय सीमा फिलहाल लागू नहीं होगी। दरअसल, साफ्टवेयर न होने और दक्षिणी गेट पर निकास के लिए टर्न स्टाइन न लगने के कारण यह व्यवस्था नहीं होगी। दक्षिणी गेट पर कर्मचारी ही तैनात रहेगा जो यहां से निकलने वाले पर्यटकों से टोकन ले लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed