फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal was crowded with tourists on Christmas

Taj Mahal: क्रिसमस पर ताज में उमड़ा सैलानियों का हुजूम, 40 हजार पर्यटकों ने किया दीदार

Thu, 25 Dec 2025 10:50 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 25 Dec 2025 10:50 PM IST
सार

भीड़ को देखते हुए ताजमहल के प्रवेश द्वारों पर सीआईएसएफ के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया। बैगेज स्कैनर व मेटल डिटेक्टर के जरिए जांच के बाद ही पर्यटकों को भीतर जाने दिया गया।

विज्ञापन
Taj Mahal was crowded with tourists on Christmas
ताजमहल पर उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

क्रिसमस से शुरू हुईं स्कूलों की छुट्टियों के कारण विश्व धरोहर ताजमहल में सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा। बृहस्पतिवार को 40 हजार से ज्यादा सैलानी ताज आए। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस बाजपेई ने बताया कि 40,545 पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। इनमें 37,514 भारतीय पर्यटक, 2,700 विदेशी पर्यटक तथा 331 सार्क देशों से आए पर्यटक शामिल रहे।
विज्ञापन


सुबह से ही ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी प्रवेश द्वारों पर लंबी कतारें लग गईं। पर्यटक निर्धारित समय से पहले ही पहुंचने लगे, जिससे प्रवेश द्वारों पर भीड़ का दबाव बढ़ गया। भीड़ का असर पार्किंग व्यवस्थाओं पर भी पड़ा। ताज क्षेत्र में स्थित पार्किंग स्थलों में जगह कम पड़ गई। 
विज्ञापन


मजबूरी में वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कराया गया, जिससे वाहनों का निकलना कठिन हो गया। ट्रैफिक पुलिस ने व्यवस्था संभाली। ताजमहल के प्रवेश द्वारों पर सीआईएसएफ के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया। बैगेज स्कैनर व मेटल डिटेक्टर के जरिए जांच के बाद ही पर्यटकों को भीतर जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस बाजपेई ने बताया कि क्रिसमस पर पर्यटकों की संख्या अपेक्षा से अधिक रही। किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रवेश, निकास और सुरक्षा व्यवस्था को लगातार नियंत्रित किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed