फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal to remain closed for two hours on October 10 due to VVIP visit in Agra

आगरा: रविवार को ताज का दीदार करेंगी डेनमार्क की प्रधानमंत्री, करीब डेढ़ घंटे पर्यटकों को नहीं मिलेगा प्रवेश

Fri, 08 Oct 2021 09:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Oct 2021 09:18 AM IST
सार

डेनमार्क प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए आई एडवांस टीम ने बुधवार को ताजमहल का निरीक्षण किया। डेनमार्क पीएम के दौरे के कारण रविवार सुबह ताजमहल करीब दो घंटे और आगरा किला तीन घंटे के लिए पर्यटकों के लिए बंद किया जाएगा।

विज्ञापन
Taj Mahal to remain closed for two hours on October 10 due to VVIP visit in Agra
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेड्रिक्सन - फोटो : social media

विस्तार

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेड्रिक्सन 10 अक्तूबर को ताजमहल और आगरा किला देखने के लिए आगरा आ रही हैं। वीवीआईपी विजिट के कारण ताजमहल रविवार सुबह पर्यटकों के लिए करीब डेढ़ घंटे तक बंद रहेगा। आगरा किले में सुबह 7 से 10 बजे तक पर्यटकों को प्रवेश नहीं मिलेगा। उनकी यात्रा से पहले डेनमार्क की सुरक्षा एडवांस टीम ने बुधवार को एडीएम प्रोटोकॉल हिमांशु गौतम के साथ ताज और किला का निरीक्षण किया था। 

विज्ञापन


भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने वेबसाइट पर ताजमहल और आगरा किला के समय की जानकारी स्क्रॉल के माध्यम से दी है। इसके अनुसार ताजमहल सूर्योदय से सुबह 7:30 बजे तक और आगरा किला सुबह 7:30 से 10 बजे तक बंद रहेगा। इस अवधि में कोई भी पर्यटक स्मारक में प्रवेश नहीं पा सकेगा और उसे इंतजार करना पड़ेगा। एएसआई के नियमानुसार ताजमहल सूर्योदय से आधा घंटे पहले और अन्य सभी स्मारक सूर्योदय के समय खुलते हैं। 
विज्ञापन


ताजमहल में पर्यटन की बहार: एक दिन में उमड़ी पर्यटकों की इतनी भीड़, टूट गया दो साल का रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


डेनमार्क की प्रधानमंत्री 9 अक्तूबर को डेनमार्क से सीधे आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पहुंचेंगी, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए उनका भव्य स्वागत होगा। रात्रि विश्राम के बाद 10 अक्तूबर की सुबह 6 से 8 बजे तक वह ताज का दीदार करेंगी। इसके बाद आगरा किला जाएंगी। दोपहर 2 बजे वह नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

वीआईपी रूट पर चलेगा सफाई अभियान
खेरिया हवाई अड्डे से माल रोड होते हुए फतेहाबाद रोड, ताजमहल पूर्वी गेट रोड पर नगर निगम को विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं प्रधानमंत्री की आगरा यात्रा के दौरान वीआईपी रूट पर ट्रैफिक उतनी देर के लिए बंद किया जाएगा, जब उनकी फ्लीट खेरिया से ताज तक निकलेगी। 

दो साल पहले आए थे डेनमार्क के पीएम
दो साल पहले 20 जनवरी 2019 में डेनमार्क के तत्कालीन प्रधानमंत्री लार्स लोएक रासमुसेन भी आगरा ताजमहल और आगरा किला का दीदार करने आए थे। वह भी रात्रि विश्राम कर सुबह ताज और किला देखने गए। ठीक वही कार्यक्रम डेनमार्क की वर्तमान प्रधानमंत्री के लिए तय किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed