फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj mahal: The entrance ticket to raise objections to it

ताज : प्रवेश टिकट बढ़ाने पर आइटो की आपत्ति

Fri, 15 Jul 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Fri, 15 Jul 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Taj mahal: The entrance ticket to raise objections to it
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
 इंडियन एसोसिएशन आफ टूर आपरेटर्स (आइटो) ने ताजमहल पर एडीए के टिकट दरों में बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव पर आपत्ति जताई है। प्रदेश के पर्यटन महानिदेशक एवं प्रमुख सचिव पर्यटन नवनीत सहगल को पत्र भेजकर 250 रुपये की बढ़ोतरी को गैर वाजिब करार देते हुए प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की है। इस मामले में महानिदेशक पर्यटन ने एडीए से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

ताजमहल पर विदेशी पर्यटकों के लिए एएसआई का प्रवेश टिकट 500 और एडीए का पथकर 500 रुपये का है। कुल 1000 रुपये का प्रवेश टिकट है, जबकि भारतीय पर्यटकों के लिए एएसआई का 30 रुपये और पथकर 10 रुपये मिलाकर कुल 40 रुपये का प्रवेश टिकट है। एक अप्रैल से पहले भारतीयों के लिए 20 रुपये और विदेशी 750 रुपये में ताज में प्रवेश किया करते थे, लेकिन एएसआई ने अचानक ही तीन गुना की बढ़ोतरी भारतीय टिकट पर और दो गुने की बढ़ोतरी विदेशी टिकट पर कर दी। इसी बीच एडीए ने भी पथकर बढ़ाने का प्रस्ताव दे दिया। इसमें भारतीय टिकट पर पथकर 20 रुपये और विदेशी के लिए 750 रुपये प्रस्तावित है।
विज्ञापन

इंडियन एसोसिएशन आफ टूर आपरेटर ने एडीए के  प्रस्ताव पर कड़ा विरोध जताते हुए सचिव पर्यटन नवनीत सहगल को पत्र लिखा। आइटो अध्यक्ष प्रणव सरकार ने प्रदेश के पर्यटन सचिव से कहा कि इससे आगरा का पर्यटन खत्म हो जाएगा। पर्यटक सस्ते डेस्टिनेशन की तलाश करते हैं। आगरा में पांच से 10 स्मारकों के प्रवेश टिकट पर इससे प्रभाव पड़ेगा। इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed