{"_id":"5b5f26e04f1c1b4d748b7c49","slug":"taj-mahal-shiv-mandir-tejomahalaya-aarti-by-shiv-sena-on-sawan-somwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव सेना कार्यकर्ताओं ने फिर की 'तेजोमहालय' की आरती, प्रशासन रहा बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव सेना कार्यकर्ताओं ने फिर की 'तेजोमहालय' की आरती, प्रशासन रहा बेखबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल की आरती करते शिवसेना के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
शिव सेना के कार्यकर्ता ताजमहल को भगवान शिव का मंदिर तेजोमहालय मानकर हर वर्ष श्रावण मास में आरती का कार्यक्रम करते हैं। इस बार भी पुलिस और प्रशासन की चौकसी को धता बताते हुए उन्होंने ताज कॉरीडोर स्थल से आरती की।
शिव सेना के जिला प्रमुख वीनू लवानियां के नेतृत्व में कार्यकर्ता कॉरीडोर स्थल पर पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव की जय जयकार की। शंख ध्वनि की और घंटे घड़ियाल बजाते हुए भगवान शिव की आरती गाई।
वीनू लवानियां ने बताया कि प्रशासन ने उनके कार्यक्रम को रोकने की लिए पुलिस फोर्स तैनात किया था, लेकिन उनके कार्यक्रम को रोका नहीं जा सका। उन्होंने कहा कि तेजोमहालय हिंदू आस्था का प्रतीक है।
विज्ञापन
इसी के चलते शिव सैनिक हर वर्ष श्रावण मास के चारों सोमवार को यहां आरती का कार्यक्रम करते हैं। इस अवसर पर रश्मि वर्मा, शिव कुमार, कन्हैया लाल, ब्रज विहारी पांडे, रजनेश राठौर, शिवानी शर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।