फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj mahal scorching heat six people's health deteriorated while visiting monument One got hurt after falling

Taj: भीषण गर्मी में भी ताज की दीवानगी, दहकते स्मारक के दीदार के दौरान छह की तबीयत बिगड़ी; गिरकर एक को लगी चोट

Sun, 28 Apr 2024 11:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Apr 2024 11:39 AM IST
सार

ताज की दीदार करने आए नागालैंड के एक पर्यटक की तबीयत इस कदर बिगड़ी कि वो गिर गए। इस वजह से उनके सिर में चोट आई है। इसके साथ ही पांच अन्य पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी गई।
 

विज्ञापन
Taj mahal scorching heat six people's health deteriorated while visiting monument One got hurt after falling
ताज पर बिगड़ी पर्यटकों की तबीयत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल में पूर्वी गेट के पास पैर फिसल जाने से पर्यटक के सिर में चोट लग गई, जिससे खून बहने लगा। पर्यटक को एएसआई और सीआईएसएफ की टीम ने एंबुलेंस से शांति मांगलिक अस्पताल पहुंचाया। वहीं भीषण गर्मी के कारण ताजमहल का दीदार करने आए 6 पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी गई।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर नागालैंड के दीमापुर निवासी 21 साल के पर्यटक हिपुलो किहो जब ताजमहल के पूर्वी गेट से प्रवेश कर रहे थे, तब गिर गए। इससे उनके सिर में चोट लग गई और खून बहने लगा। एएसआई और सीआईएसएफ कर्मचारियों ने उन्हें पूर्वी गेट पर खड़ी एंबुलेंस से शांति मांगलिक अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


जापानी पर्यटक समेत छह बीमार
41.4 डिग्री तापमान में ताजमहल में शनिवार को जापानी पर्यटक समेत 6 पर्यटकों की तबीयत खराब हो गई। जापान से आए 30 वर्षीय शूया यामामोटो सेंट्रल टैंक के पास धूप में गश खाकर गिर गए, उन्हें एएसआई कर्मचारियों ने ऑफिस पहुंचाया, जहां उन्हें ठंडा पानी और ओआरएस दिया गया। उनके साथ ही मेघालय से आए 38 वर्षीय हिमंता सरकार की तबीयत बिगड़ गई। ताजमहल के दीदार के लिए आए केरल के मल्लापुरम निवासी मो. शाह पेरिंगदान, गुजरात के सूरत से आए 14 साल के सुदानी दीप जीतूभाई की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें प्राथमिक चिकित्सा के लिए डिस्पेंसरी ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताज के गेट बंद होने तक रहें चिकित्सक
ताजमहल की डिस्पेंसरी में तैनात किए गए चिकित्सक शाम 4:30 बजे चले जाते हैं। गर्मी के कारण पर्यटकों के बेहोश होने की घटनाओं पर शाम को केबल एंबुलेंस चालक ही रह जाते हैं, ऐसे में एएसआई कर्मचारियों और पर्यटकों ने चिकित्सकों को भी ताजमहल के शाम को गेट बंद होने तक तैनात रखने की मांग की है ताकि प्राथमिक चिकित्सा दी जा सके। शाम को पर्यटकाें की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें फतेहाबाद रोड स्थित शांति मांगलिक अस्पताल ले जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed