फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj mahal opening hours during Israel PM visit

आज ताजमहल देखने आ रहे हैं तो पढ़ें ये खबर, वरना हाथ लगेगी मायूसी

Tue, 16 Jan 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 16 Jan 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
Taj mahal opening hours during Israel PM visit
ताज महल - फोटो : SELF
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू मंगलवार सुबह ताजमहल के दीदार के लिए आगरा आ रहे हैं। उनके ताज भ्रमण के दौरान ताजमहल में आम सैलानियों का प्रवेश बंद रहेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने मंगलवार को दो घंटे ताजमहल बंद रखने का आदेश भी जारी कर दिया।
विज्ञापन

 
एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद डा. भुवन विक्रम ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। सुबह 10:20 से दोपहर 12:30 बजे तक ताज के तीनों प्रवेश द्वार आम पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे, जबकि तीनों गेटों की टिकट खिड़कियों को एक घंटे पहले ही बंद कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


यानी सुबह 9:20 बजे ही टिकट मिलना बंद हो जाएगा। जो पर्यटक 9 बजे तक प्रवेश करेंगे भी, सुरक्षा कारणों से उन्हें दस बजे तक स्मारक के बाहर निकाल दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने बजे से ही देख पाएंगे ताज

Taj mahal opening hours during Israel PM visit
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
इस्राइली प्रधानमंत्री के लिए ताजमहल 12:30 बजे तक बंद रहेगा। सुबह एक घंटे पहले यानी 9 बजे से ही टिकट काउंटर बंद कर दिए जाएंगे। 

ऐसे में गतिमान, शताब्दी, ताज एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनों के साथ यमुना एक्सप्रेसवे से आने वाले पर्यटकों को ताजमहल का दीदार एक बजे के बाद ही हो सकेगा। 

टूर आपरेटरों ने सैलानियों को सलाह दी है कि वह जल्दी आगरा आने पर पहले फतेहपुर सीकरी, आगरा किला, सिकंदरा, एत्माद्दौला आदि स्मारकों का दीदार कर लें। दोपहर एक बजे के बाद ही ताजमहल पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed