फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal number-1 in Instagram hashtag know monuments got second and third place

युवा दिलों पर ताज का राज: इंस्टाग्राम हैशटैग में ताजमहल नंबर-1, ये स्मारक दूसरे और तीसरे स्थान पर

Fri, 11 Aug 2023 09:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Aug 2023 09:32 AM IST
सार

दुनिया का सातवां अजूबा कहा जाने वाला ताजमहल युवा दिलों पर राज करता है। सांस्कृतिक धरोहरों की श्रेणी में इंस्टाग्राम पर पूरी दुनिया के एक हजार से ज्यादा स्मारकों में ताजमहल हैशटैग में नंबर-1 रहा है।
 

विज्ञापन
Taj Mahal number-1 in Instagram hashtag know monuments got second and third place
ताज महल

विस्तार

दुनिया का सातवां अजूबा युवाओं में सबसे लोकप्रिय साबित हुआ है। इंस्टाग्राम पर पूरी दुनिया के एक हजार से ज्यादा स्मारकों में ताजमहल हैशटैग में नंबर-1 रहा है। सांस्कृतिक धरोहरों की श्रेणी में दुनियाभर के 2.4 मिलियन लोगों ने ताजमहल हैशटैग चलाया, जो सबसे ज्यादा है। ताजमहल के बाद फ्रांस के वर्सेलिस को 2.3 मिलियन, अमेरिका के स्टेच्यू आफ लिबर्टी को 2.2 मिलियन, पेरू के माचू पिच्चू को भी 2.2 मिलियन हैशटैग किया गया।

विज्ञापन


इंस्टाग्राम ने सांस्कृतिक, प्राकृतिक और मिश्रित साइटों के हैशटैग के आधार पर जो टॉप-10 धरोहरों की सूची जारी की, उसमें भारत में केवल ताजमहल को ही स्थान मिल पाया है। अन्य 10 स्थानों पर जार्डन, कंबोडिया, ग्रीस, मेक्सिको, आस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम के स्मारक हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दामाद की हरकत देख भड़का ससुर: भूल गया वो बेटी का पति है, किया ऐसा हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया से मिल रहा प्रचार

सोशल मीडिया के चलन के बाद ताजमहल को लेकर इंस्टाग्राम हैशटैग की इस रैंकिंग से पर्यटन उद्योग बेहद रोमांचित है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश चौहान ने कहा कि फेसबुक के संस्थापक की यात्रा के बाद फेसबुक पर ताजमहल छाया रहा, जिसका फायदा पर्यटन उद्योग को मिलता है। वहीं, इंस्टाग्राम युवाओं और महिलाओं में बेहद लोकप्रिय है। ऐसे में इससे युवाओं को ताज के प्रति ज्यादा आकर्षित किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - मौत को मात: महिला को जहरीले सांप ने काटा, शरीर में फैला जहर; फिर डॉक्टर ने ऐसे बचाई जान

ताजमहल को लेकर बनानी चाहिए नीति

टूरिज्म गिल्ड आफ आगरा के अध्यक्ष राजीव सक्सेना के मुताबिक सरकार को सोशल मीडिया पर ताजमहल को लेकर नीति बनानी चाहिए। टि्वटर पर ताजमहल का एकाउंट बंद पड़ा है। इसके जरिए सूचनाएं दी जा सकती हैं, पर सरकारी स्तर पर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम और फेसबुक, टि्वटर आदि का इस्तेमाल नहीं हो रहा। इस रैंकिंग से स्पष्ट है कि ताजमहल का जादू युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed