{"_id":"5b5d59ee4f1c1b07788b695d","slug":"taj-mahal-night-view-timings","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चांदनी रात में ताजमहल के दीदार में बादलों का खलल, पर्यटक मायूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदनी रात में ताजमहल के दीदार में बादलों का खलल, पर्यटक मायूस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल का नाइट व्यू
- फोटो : अमर उजाला
पूर्णिमा पर चांदनी में नहाए संगमरमरी ताजमहल की झलक पाने के लिए बेताब सैलानियों को शनिवार को मायूस होना पड़ा। चांदनी रात में ताजमहल के दीदार में बादलों ने खलल डाला।
रात में बादलों की लुकाछिपी के कारण पर्यटक ताज को निहार नहीं सके। रविवार को ताजमहल के नाइटव्यू का आखिरी दिन है। शनिवार को ताजमहल के नाइटव्यू के लिए 165 पर्यटक पहुंचे।
रात 8.30 से लेकर 12.30 बजे तक 30-30 मिनट की आठ शिफ्ट थीं, जिनमें पर्यटकों को तब मायूस होना पड़ा, जब वह रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म पर पहुंचे और बादलों ने चांद को ढक लिया।

Trending Videos
रविवार को 60 पर्यटकों की बुकिंग
ताजमहल का नाइट व्यू
- फोटो : अमर उजाला
विदेशी सैलानी उस पल का इंतजार करते रहे, जब चांदनी में नहाया धवल ताज का दीदार हो सके, लेकिन आधे घंटे की बाध्यता के कारण उन्हें जाना पड़ा।
एएसआई के मुताबिक रविवार को 60 सैलानियों ने बुकिंग कराई है। जुलाई में बुधवार से शुरू हुए ताजमहल के नाइटव्यू में पर्यटकों को निराश ही लौटना पड़ा है। बुधवार और गुरुवार को बादल घिरे रहे।
वहीं शुक्रवार को ताजमहल बंदी के कारण नाइटव्यू नहीं हो सका। शनिवार रात भी बादलों की लुकाछिपी के कारण पर्यटक ताज की खूबसूरती को महसूस नहीं कर सके।