फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal Crowd Uncontrolled in Agra

Taj Mahal: ताज पर उमड़ी भीड़,  30600 ने किया मोहब्बत की इमारत का दीदार

Sun, 05 Nov 2023 11:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Nov 2023 11:38 AM IST
सार

ताजमहल पर शनिवार को रिकार्ड भीड़ उमड़ने से सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त नजर आईं। रिकार्ड 30600 पर्यटकों ने टिकट बुक कराकर स्मारक देखा। 

विज्ञापन
Taj Mahal Crowd Uncontrolled in Agra
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल का क्रेज शनिवार को फिर लोगों के सिर चढ़कर बोला। देसी-विदेशी 30,600 लोगों ने ताज का दीदार किया। वहीं आगरा व आसपास के स्कूलों के दर्जनों दल भी बच्चों को पिकनिक पर लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


बीते सप्ताह प्रारंभिक पात्रता परीक्षा होने के कारण परीक्षा देने आए अभ्यर्थी और उनके परिजन ने भी ताजमहल का दीदार किया था। जिससे पर्यटकों का आंकड़ा 44 हजार पहुंच गया था। इस शनिवार 27,005 देसी और 3124 विदेशी पर्यटक ताजमहल देखने पहुंचे। इसमें सार्क दशों के 460 व अन्य 11 को मिलाकर कुल 30,600 सैलानियों ने ताज देखा।
विज्ञापन


दो पर्यटकों के खोए मोबाइल लौटाए
शनिवार को तेलंगाना के हैदराबाद से आई दिव्या का मोबाइल शिल्पग्राम पार्किंग में खो गया। दिव्या ने 112 नंबर पर कॉल किया। पुलिस ने पर्यटक को उनका मोबाइल सौंपा। उन्हें होटल तक छोड़ कर आई। दूसरा मोबाइल जालंधर पंजाब के जटकरन थापर का खोया। संरक्षण सहायक ताजमहल प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि पंजाब के पर्यटक का मोबाइल विभाग के कर्मचारी बिजेंद्र को मिला था, जिसे पर्यटक को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed