हेलो... क्या ताजमहल बाढ़ के कारण बंद है: ताज में पानी भरने की अफवाह का क्या है सच, ये बोले अधिकारी
ताजमहल में यमुना में आई बाढ़ का पानी भर गया है, जिसकी वजह से ताज बंद है। ये अफवाह तेजी से फेल रही है। वहीं पर्यटक फोन कर इस बात की जानकारी ले रहे हैं।
विस्तार
हेलो... मैं अमरनाथ बोल रहा हूं। क्या ताजमहल बाढ़ के कारण बंद है। क्या स्मारक में पानी भर गया है। ताजमहल घूमने आया जा सकता है या नहीं। ये सवाल केवल अमरनाथ के ही नहीं, कई पर्यटकों के भी हैं। वे यहां आने से पहले फोन पर स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। जवाब में जब हालात सामान्य होने का पता चलता है तब आगरा का रुख कर रहे हैं।
पिछले 15 दिन में दो बार यमुना उफन चुकी है। यमुना किनारे होने के कारण ताजमहल के बारे में पर्यटक सशंकित हैं। बाढ़ के कारण स्मारक बंद होने की अफवाह फैल गई हैं। पिछले 15 दिनों में पर्यटक संख्या आधी रह गई है। जहां रोज 20 से 25 हजार पर्यटक आते थे, अब 15 से 17 हजार पर्यटक पहुंच रहे हैं। ताजगंज स्थित एक ट्रैवल एजेंट ने बताया कि दिल्ली, जयपुर व अन्य जगहों से ताजमहल घूमने के लिए आगरा आने के इच्छुक पर्यटक पहले फोन कर स्थिति पूछ रहे हैं।
ये भी पढ़ें - UP: धर्मवीर यादव की हत्या में इन पर शक, माथे पर मारी गोली; 10 दिन पहले खरीदी नई थार; उसी में मिली लहूलुहान लाश
ये है हकीकत
यमुना किनारा स्थित ताजमहल के पिछले हिस्से से 15 दिन पहले यमुना छूकर बह रही थी। तब जलस्तर 499.3 फीट था। जो अब 495 फीट है। शनिवार को यमुना ताजमहल की रिवर साइड दीवार से 15 फीट दूर बह रही थी।
ये भी पढ़ें - 'अकेला हूं कोई नहीं है परिवार में': शादी के लिए बिहार के युवक का ऐसा झूठ, शादी से किया मना; तो पड़ गया पीछे
यमुना से कोई फर्क नहीं
ताजमहल के संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि यमुना में जलस्तर बढ़ने से स्मारक में कोई फर्क नहीं पड़ा। न कभी पानी अंदर आया। पर्यटक अफवाहों पर ध्यान न दें। ताजमहल अपने निर्धारित समय पर खुल और बंद हो रहा है।