फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal, base on fort Will look at Biometric Attendance

ताजमहल, किला पर आधार से लगेगी बायोमेट्रिक हाजिरी

Thu, 06 Apr 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
अमर उजाला ब्यूरो आगरा। Updated Thu, 06 Apr 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
Taj Mahal, base on fort Will look at Biometric Attendance
ताजमहल अब हो रहा है ब्राउन। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी जैसे स्मारकों में एएसआई कर्मचारियों की हाजिरी आधार कार्ड से लगेगी। एएसआई के सभी आफिसों और स्मारकों में हाजिरी के लिए आधार इनेबिल्ड बायोमेट्रिक अटैंडेंस सिस्टम लगाया जाएगा। कर्मचारियों के लापता रहने, छुट्टियों में गड़बड़ी और लेटलतीफी के कारण इसे 15 अप्रैल तक लगाने के आदेश डायरेक्टर जनरल ने दिए हैं।
विज्ञापन

एएसआई के डिप्टी डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन तारा चंदर ने इस बाबत सर्कुलर जारी किया है। उन्होंने कहा है कि सभी एएसआई कर्मचारियों से उनके आधार कार्ड का नंबर लिया जाए और फिंगरप्रिंट स्कैनर के जरिए आधार कार्ड से मिलान कर लिया जाए। हर कर्मचारी का खाता पहले ही आधार कार्ड से जोड़ने की कवायद चल रही है। अब हाजिरी भी आधार कार्ड नंबर से जुड़ जाने से गड़बड़ी नहीं हो पाएगी। जो कर्मचारी या अधिकारी दूसरे आफिस भी जाएंगे, उन्हें टूर पर भी उन आफिसों में अपनी बायोमेट्रिक हाजिरी लगानी होगी। 15 अप्रैल तक सभी एएसआई सर्किल आफिसों को इसकी अनुपालन रिपोर्ट दिल्ली स्थित महानिदेशक कार्यालय भेजनी होगी।
विज्ञापन


आफिस में कर्मचारियों के समय पर आने-जाने के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक सिस्टम लगाया जा रहा है जो अत्याधुनिक है। इसे आफिसों में जल्द लगाने की कवायद हो रही है। अप्रैल में ही यह सिस्टम चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. भुवन विक्रम
अधीक्षण पुरातत्वविद्, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed