फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Half Marathon 2027 to Be Held in Agra on February 14

यूपी: ताज हाफ मैराथन का ऐलान, 'रन विद लव' के साथ दौड़ेगा आगरा; 14 फरवरी को होगा चौथा संस्करण

Mon, 05 Oct 2026 11:47 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 05 Oct 2026 11:47 AM IST
सार

आगरा में ताज हाफ मैराथन का चौथा संस्करण 14 फरवरी 2027 को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होगा, जिसका  'रन विद लव' लोगो लॉन्च किया गया। पांच वर्ष से अधिक उम्र के लोग मैराथन में हिस्सा ले सकेंगे और पंजीकरण शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Taj Half Marathon 2027 to Be Held in Agra on February 14
ताज हाफ मैराथन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 उठो, जागो, दौड़ो संदेश के साथ आगरा में खेल महाकुंभ की तैयारी की जा रही है। आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन, एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेसेज के सहयोग से आगरा ताज हाफ मैराथन का चौथा संस्करण फरवरी में आयोजित करेगा।
विज्ञापन


यह मैराथन 14 फरवरी 2027 को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होगा। रविवार को एक होटल में ‘रन विद लव’ लोगो के साथ आयोजन की औपचारिक शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्तर के स्वर्ण पदक विजेता डॉ. अरुण तिवारी, एसीपी अमित कुमार और खेलगांव के निदेशक सिद्धार्थ गुप्ता ने दीप प्रज्वलित किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष महेश सारस्वत और फेडरेशन अध्यक्ष डॉ. विकास मित्तल ने बताया कि मैराथन की सभी श्रेणियां एआईएमएस से प्रमाणित हैं।
विज्ञापन


धावकों का समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य होगा। उपाध्यक्ष डॉ. संजय गुप्ता और संदीप ढल ने बताया कि दौड़ का मार्ग ऐतिहासिक धरोहरों से होकर गुजरेगा। सचिव डॉ. दिनेश राठौर ने ‘रन फॉर समवन’ और ‘रन विद समवन’ जैसे संदेशों के साथ प्रेम का संदेश देने की बात कही। पांच वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति इसमें हिस्सा ले सकता है, पंजीकरण शुरू हो चुका है। पहली प्रचार दौड़ एक नवंबर को खेलगांव, दयालबाग से सुबह छह बजे होगी। इस दौरान कोषाध्यक्ष आवेग मित्तल, डॉ. एनएस लोधी, डॉ. रचना अग्रवाल, डॉ. वर्षा गुप्ता, डॉ. सपना गोयल, जय यादव, परमजीत सिंह, सर्वेश कश्यप, गौरव गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed