{"_id":"665e6c5b0339c5592a07284b","slug":"taj-express-fire-news-passengers-described-the-horror-of-the-accident-2024-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Taj Express: यात्रियों ने बताई हादसे की विभीषिका, बोगी में लपटों से घिर गए...लगा कि अब नहीं बचेगी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Express: यात्रियों ने बताई हादसे की विभीषिका, बोगी में लपटों से घिर गए...लगा कि अब नहीं बचेगी जान
Tue, 04 Jun 2024 08:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 04 Jun 2024 08:03 AM IST
सार
दिल्ली के सरिता विहार इलाके में चलती ताज एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही की आग फैलने से पहले ही कोच में सवार यात्री कूद गए। कुछ ही मिनट में ट्रेन के तीन कोच में आग फैल गई।
विज्ञापन
ताज एक्सप्रेस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताज एक्सप्रेस के बोगी डी-3 में बैठा था। जलने की दुर्गंध आने लगी। इस पर सभी यात्री सचेत हो गए। तभी एकाएक धुआं और फिर लपटें उठने लगीं। इससे बोगी में सवार यात्रियों में भगदड़ मच गई। एक यात्री ने चेन खींच दी। सभी दरवाजे की ओर भागे, लेकिन भीड़ अधिक होने पर गैलरी में ही फंस गए। चीख-पुकार करने लगे। इधर बढ़ती लपटें देख लगा कि अब नहीं बचेंगे। कान्हाजी की कृपा रही कि समय रहते बोगी से बाहर निकल आए। आवास विकास कॉलोनी निवासी विकास शर्मा ने फोन पर ये बातें परिजन को बताई, तब सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
ताज एक्सप्रेस में आग की घटना होने पर परिजन ने फोन पर बात की। कमला नगर के दिनेश अग्रवाल ने बताया कि ताज एक्सप्रेस के डी-2 में बैठा था। तभी पास की बोगी से चीखपुकार होने लगी और आग की लपटें भी उठने लगीं। इस पर बोगी से बाहर निकलने के लिए होड़ लग गई। मैं अपना सामान छोड़कर बाहर भागा। गेट पर धक्कामुक्की हो रही थी। आग हमारी बोगी तक भी पहुंच गई। सांसें फूलने लगी। एक पल तो लगने लगा कि अब जान नहीं बच पाएगी।
विज्ञापन
चार स्टेशनों पर लगाई हेल्पडेस्क, परिजन ने ली खबर
ट्रेन में आग की घटना के बाद आगरा मंडल के चार स्टेशनों पर हेल्प डेस्क भी लगाई। इसमें जानकारी के लिए नंबर भी जारी किए हैं। आगरा कैंट स्टेशन 0562-2460048-49, राजा की मंडी 9412729168, मथुरा जंक्शन 9760568734 और धौलपुर जंक्शन-05642220014 नंबर जारी किए हैं। इसमें यात्रियों के परिचित-परिजन कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ट्रेन में आग की घटना के बाद आगरा मंडल के चार स्टेशनों पर हेल्प डेस्क भी लगाई। इसमें जानकारी के लिए नंबर भी जारी किए हैं। आगरा कैंट स्टेशन 0562-2460048-49, राजा की मंडी 9412729168, मथुरा जंक्शन 9760568734 और धौलपुर जंक्शन-05642220014 नंबर जारी किए हैं। इसमें यात्रियों के परिचित-परिजन कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।