फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taibpur Kamalpur became a hot spot, five more dengue patients found

तैयवपुर कमालपुर बना हॉट स्पॉट, पांच डेंगू मरीज और मिले

Wed, 28 Sep 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:36 PM IST
सार

ढोलना क्षेत्र का गांव तैयबपुर कमालपुर हाट स्पॉट बन गया है।इसके बाद मंगलवार को कुलदीप का भाई गणेश एवं रिश्ते की बहन सुमन जिला अस्पताल पर जांच में डेंगू संक्रमित निकल आए थे।

विज्ञापन
Taibpur Kamalpur became a hot spot, five more dengue patients found

विस्तार

कासगंज। ढोलना क्षेत्र का गांव तैयबपुर कमालपुर हाट स्पॉट बन गया है। गांव में पांच और डेंगू मरीज निकल आए हैं। जिससे इस गांव में मरीजों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। जबकि जिले में कुल मरीजों की संख्या 10 हो गई है। इसके बाद विभाग की टीम हरकत में आ गई है। विभाग ने गांव में दवा का छिड़काव कराया है।
विज्ञापन

ग्राम तैयबपुर कमालपुर निवासी कुलदीप व किसरोली निवासी आयुश के डेंगू संक्रमित निकले थे। इसके बाद मंगलवार को कुलदीप का भाई गणेश एवं रिश्ते की बहन सुमन जिला अस्पताल पर जांच में डेंगू संक्रमित निकल आए थे। डेंगू मरीजों के निकलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव जाकर लोगों की जांच की थी, जांच में 10 लोगों में डेंगू के लक्षण मिलने पर सैंपल जांच के लिए जिला अस्पताल की प्रयोगशाला भेज गए। जिसमें से थान सिंह पुत्र कल्लू, शिप्रा पुत्री मुकेश बाबू, कांती पत्नी अनिल कुमार, प्रेमवती पत्नी रामकिशन, सुधा पत्नी शिव कुमार डेेंगू संक्रमित मिले है। लगातार डेंगू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में टीम भेजकर दवा का छिड़काव कराया।
विज्ञापन

कासगंज। शहर के सहावर गेट क्षेत्र में चिकन पॉक्स की दस्तक हो गई है। इस क्षेत्र में रहने वाले अखिल गुप्ता का पुत्र अयांश (4) चिकन पॉक्स की चपेट में आ गया है। परिजनों के द्वारा निजी चिकित्सक के माध्यम से उसका इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में काफी संख्या में लोग बुखार की चपेट में हैं। इनमें से कई लोगों की जांच में चिकित्सकों ने डेंगू बताया है। निजी चिकित्सकों के यहां काफी संख्या में लोग अपना इलाज करा रहे है- मानपाल, ग्राम प्रधान

ग्राम तैयबपुर में डेंगू संक्रमितों की संख्या बढ़ जाने के बाद गांव में निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। गांव में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया है। डा. अवध किशोर प्रसाद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed