{"_id":"618ea836e3ae4b1f1a4086e7","slug":"tahrir-was-not-given-in-the-case-of-shooting-of-the-teenager-mainpuri-news-agr5143856189","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर को गोली लगने के मामले में नहीं दी गई तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर को गोली लगने के मामले में नहीं दी गई तहरीर
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल चौराहे के पास ट्रांसपोर्ट नगर में डांस के दौरान गोली चलने के मामले में शुक्रवार को कोई तहरीर नहीं दी गई। गोली लगने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा है। फोरेंसिक की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
कोतवाली क्षेत्र में करहल चौराहे के पास निवास कर रहा अंकित कुमार (17) बृहस्पतिवार की रात अपने साथियों के साथ दोस्त ऋषि के घर एक कार्यक्रम में गया था। वहां डांस के दौरान तमंचे से अचानक गोली चल गई। गोली अंकित की कनपटी के पास लगी और वह जमीन पर गिर गया। उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है।
वहीं शुक्रवार को दूसरे दिन भी उक्त मामले में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिल सकी है। गोली किशोर के हाथ से चली या किसी और ने चलाई अभी इसको लेकर भी स्थिति साफ नहीं हो सकी है। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधर सैफई में घायल किशोर की हालत गंभीर बताई गई है।