फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   swraj portal

भुगतान के दबाव के चलते ई-ग्राम स्वराज वेबसाइट हुई ठप

Fri, 25 Dec 2020 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
swraj portal
मैनपुरी। प्रधानों के कार्यकाल का अंतिम दिन होने के चलते बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायतों के खाते में उपलब्ध धनराशि के भुगतान पर जोर रहा है। ऐसे में अधिक दबाव के कारण ई-ग्राम स्वराज वेबसाइट ही बंद हो गई। इससे भुगतान करने में समस्या आई। दिनभर ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव भुगतान के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन

शासन ने 25 दिसंबर रात 12 बजे से प्रधानों के वित्तीय अधिकार खत्म करने का आदेश दिया है। ऐसे में प्रधान रात 12 बजे से पहले ही शुक्रवार को भुगतान करने के लिए लगे रहे। केवल जिले की 549 ग्राम पंचायतों में नहीं बल्कि प्रदेश भर की पंचायतों में भुगतान के दबाव के चलते वेबसाइट ई-ग्राम स्वराज ठप हो गई। ऑनलाइन इसी वेबसाइट के माध्यम से ही सभी भुगतान किए जाते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में जब वेबसाइट ही बंद हो गई तो भुगतान रुक गया। दिन भर प्रधान और सचिव भुगतान करने के लिए प्रयास करते रहे। इस बीच कई बार भुगतान हो गया तो कहीं बार भुगतान निरस्त हो गया। दरअसल प्रधान हर हाल में भुगतान कर देना चाहते हैं, क्योंकि शनिवार से उनके पास भुगतान का अधिकार नहीं रहेगी। हालांकि बृहस्पतिवार रात 12 बजे तक अगर भुगतान नहीं हुआ तो फिर भुगतान नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी जुटाने कार्यालय भी पहुंचे लोग
ई-ग्राम स्वराज पर भुगतान न होने से परेशान कई पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान पंचायत राज अधिकारी कार्यालय भी पहुंच गए। लेकिन यहां उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा सका। जिला परियोजना प्रबंधक अजय विक्रम ने बताया कि लोड अधिक होने के चलते भुगतान में समस्या आ रही है। कई लोगों के भुगतान हो भी रहे हैं। इसमें विभाग से कुछ भी नहीं किया जा सकता है।

ई-ग्राम स्वराज वेबसाइट के माध्यम से ही ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों का भुगतान होता है। 25 दिसंबर तक प्रधान भुगतान के लिए अधिकृत हैं। निर्धारित समय तक उन पर भुगतान के लिए कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है।
स्वामीदीन, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed