फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sworn in ghughant

घूंघट में ली सरकार ने शपथ

Mon, 21 Dec 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 21 Dec 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
sworn in ghughant
जिले के विकास खंड कार्यालयों पर रविवार को नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 26 दिसंबर को होने वाली ग्राम पंचायत की पहली बैठक में छह समितियों के चयन के तौर-तरीके बताए गए। सैंया की ग्राम पंचायत नगला मोहरे के 12, फतेहाबाद के 249 ग्राम पंचायत सदस्यों, अछनेरा में 18 ग्राम पंचायतों में प्रधान व सदस्यों का चुनाव नहीं हो सका है। सैंया में एक ग्राम प्रधान, 16 सदस्य, बाह में 14 ग्राम प्रधान व 201 सदस्य, अकोला में नौ ग्राम प्रधान व 131 सदस्य, खेरागढ़ में दो प्रधान व 27 सदस्य, फतेहाबाद में 27 ग्राम प्रधान, जैतपुर में दो प्रधान व 55 सदस्य, फतेहपुर सीकरी में नौ ग्राम प्रधान व 107 सदस्यों ने कोरम पूरा न होने पर शपथ नहीं ले सके।
विज्ञापन

सीकरी में ग्राम दूरा के नवनिर्वाचित प्रधान मुकेश चौधरी जेल में हैं। इस कारण उन्हें भी शपथ नहीं दिलाई जा सकी। जगनेर और पिनाहट में सात ग्राम प्रधानों व सदस्यों को शपथ नहीं दिलाई जा सकी।
विज्ञापन

बाह में नायब तहसीलदार रोहित यादव ने 36 ग्राम प्रधानों, 290 सदस्यों, जैतपुर में बीडीओ धर्मेेंद्र सिंह ने 43 ग्राम प्रधानों, 522 सदस्यों, सैंया में एसडीएम खेरागढ़ एमपी सिंह ने 43 प्रधान व 574 सदस्यों, अकोला में खंड विकास अधिकारी शशिकिरण यादव ने 29 प्रधानों व 378 सदस्यों को, खंदौली में खंड विकास अधिकारी ब्रजमोहन अंबेड ने 41 प्रधानों को, खेरागढ़ में तहसीलदार रत्नाकर मिश्रा व नायब तहसीलदार विनोद कुमार गौतम ने 34 ग्राम प्रधानोें व 463 सदस्यों, फतेहाबाद में एडीओ पंचायत धनंजय कुमार जैसवाल ने 43 प्रधानों, फतेहपुर सीकरी में खंड विकास अधिकारी रूपेंद्र सिंह और एडीओ पंचायत यतेंद्र सिंह यादव ने 47 ग्राम प्रधानों, 504 सदस्यों, एत्मादपुर में एसडीएम पीडी गुप्ता ने 47 ग्राम प्रधान व 603 ग्राम पंचायत सदस्यों, शमसाबाद में तहसीलदार फतेहाबाद बिजेंद्र सिंह और एडीओ केशव सिंह ने 33 प्रधानों को शपथ दिलाई। अछनेरा में 34 ग्राम प्रधानों व 92 सदस्यों को एडीओ पंचायत पंकज यादव ने, जगनेर में 25 ग्राम प्रधानों को बीडीओ गोपाल दुबे और एडीओ पंचायत विनोद कुमार ने, पिनाहट में 29 ग्राम प्रधानों और 379 सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed