फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   swiss tourist misbehaved again in agra

आगरा में स्विस पर्यटकों के साथ फिर बदसलूकी, लीपापोती करती रही पुलिस

Thu, 28 Dec 2017 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 28 Dec 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
swiss tourist misbehaved again in agra
11 सीढ़ी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के फतेहपुर सीकरी में सैलानियों को पत्थर मारने की घटना के बाद ताजनगरी में सैलानियों से फिर दुर्व्यवहार हुआ है। बुधवार शाम को महताब बाग देखकर लौट रहे स्विटजरलैंड के सैलानियों को एडीए पार्क के गार्ड ने फोटोग्राफी करने पर बंधक बना लिया। 
विज्ञापन


गार्ड ने गेट का ताला लगाकर सैलानियों से दुर्व्यवहार किया। गाइड और स्थानीय युवकों के  हस्तक्षेप पर गेट खोला। इस मामले में पर्यटन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


स्विटजरलैंड के डोरिन मोनेट्यू पत्नी सबीना के साथ ताजमहल और आगरा के दो दिन के भ्रमण पर आए हुए हैं। बुधवार शाम को वह गाइड अमित उपाध्याय के साथ महताब बाग से ताजमहल देखकर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्यारह सीढ़ी स्मारक के पास एडीए द्वारा विकसित किए पार्क में स्विस पर्यटकों ने फोटोग्राफी की इच्छा जाहिर की। गाइड के साथ जब वह पार्क में पहुंचे तो गार्ड ने उन्हें रोक दिया। पर्यटक ताज को कैमरे में कैद करने के लिए अंदर चले गए। 

swiss tourist misbehaved again in agra
UP Police
गाइड अमित उपाध्याय का आरोप है कि इस बीच गार्ड ने गेट का ताला लगा दिया और पर्यटकों के वापस लौटने पर उसने विदेशी पर्यटकों से दुर्व्यवहार किया और डंडा दिखाकर मारने की बात की। विदेशी पर्यटक इससे व्यथित हुए और गेट खोलकर जाने के लिए गुहार की। 

गाइड और स्थानीय युवकों ने हस्तक्षेप कर गार्ड से गेट का ताला खुलवाकर पर्यटकों को बाहर निकलवाया। स्विस पर्यटक इस घटना से बेहद व्यथित थे और शिकायत दर्ज कराने पर्यटन थाने पहुंच गए। यहां गाइड ने भी शिकायत दर्ज कराई है। 

पर्यटन पुलिस के अजीबोगरीब सवाल

दुर्व्यवहार की शिकायत के बाद पर्यटन थाने पहुंचे विदेशी पर्यटकों को पर्यटन पुलिस के अजीबोगरीब सवाल सुनने को मिले। स्विस पर्यटकों से कहा गया कि एत्माद्दौला थाना क्यों नहीं गए, जबकि वह पास में था। छोटी सी घटना है, इसकी शिकायत करके क्या मिलेगा। 

पार्क में अंदर क्यों गए। न जाते और न वारदात होती। करीब एक घंटे तक पर्यटन थाने में पर्यटक रहे। इस दौरान कोशिश होती रही कि पर्यटक शिकायत दर्ज न कराएं और मौखिक शिकायत करके ही चले जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed