फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   swine flu outbreak in agra

आगरा में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का प्रकोप, अब तक 72 मरीज मिले, बरतें ये सावधानियां

Sat, 23 Feb 2019 01:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Feb 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
swine flu outbreak in agra
स्वाइन फ्लू

आगरा में स्वाइन फ्लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को 44 नमूने आए। देर रात तक चली जांच में 11 में इन्फ्लुएंजा ए एच1एन1 की पुष्टि हुई है। एटा में तैनात प्रशासनिक अधिकारी की 39 साल की पत्नी और सात साल के बेटा भी स्वाइन फ्लू से पीड़ित पाया गया। जिले में अब तक 72 लोग स्वाइन फ्लू से पीड़ित पाए जा चुके हैं। 

विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज में सबसे ज्यादा मरीज मेडिसिन, बाल रोग विभाग से आ रहे हैं। ओपीडी में स्वाइन फ्लू की आशंका पर 44 नमूने वायरोलॉजी लैब भेजे गए। लैब में एक बार में 22 नमूनों की जांच हो पाती है। ऐसे में दो शिफ्टों में नमूनों की जांच की गई। इसके चलते देर रात तक लैब में नमूनों की जांच चलती रही। 
विज्ञापन


इनमें ताजगंज पाकटोला के चार और आठ साल के दो सगे भाई, मधुनगर निवासी 38 साल की महिला और उसकी छह साल की बच्ची, बरहन की 48 साल की महिला, द्वारिका पुरम् के चार और ढाई साल के भाई, सदर क्षेत्र के 68 साल के बुजुर्ग, शिकोहाबाद निवासी 40 साल के युवक कोभी स्वाइन फ्लू हुआ है। इसकी हालत खराब होने पर भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों की टीम मुस्तैद

इस तरह से अभी तक 298 लोगों के नमूने लिए गए, जिसमें से 72 लोग स्वाइन फ्लू से पीड़ित पाए गए। सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि एसएन में चिकित्सकों की टीम मुस्तैद है, नमूनों की संख्या बढ़ने पर चिकित्सक अतिरिक्त ड्यूटी कर जांच कर रहे हैं। विभिन्न जिलों के स्वाइन फ्लू के 11 मरीज मिले हैं। 

छावनी के अधिकारी को भी स्वाइन फ्लू हुआ है। उनका इलाज चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में चल रहा है। हालत में सुधार बताया गया है। बता दें कि बीत दिनों आगरा के एक व्यापारी की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। उसका इलाज जयपुर के एक अस्पताल में चल रहा था। 

डरें नहीं, सावधान रहें

- स्वाइन फ्लू से डरने की जरूरत नहीं है। इसके लक्षणों को समझने और सावधान रहने की जरूरत है।
- नाक, गले, फेफड़े प्रभावित होते हैं, सांस लेने में तकलीफ
- जुकाम-खांसी, नाक से पानी आना, बार-बार छींकना
- गले-सिर, पेट में दर्द, उल्टी, थकान महसूस करना
- बुखार, मांसपेशियों में अकड़न महसूस करना।

इनका रखें ख्याल:

- भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
- छींकते वक्त मुंह पर रुमाल जरूर लगाएं।
- हाथों को साबुन से धोएं, हाथ मिलाने से बचें।
- संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से बचें, मास्क लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed