{"_id":"5fb2bccd8ebc3e9b7b6a7c35","slug":"sweet-sels-kasganj-news-agr4681783129","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई दूज पर जमकर हुई मिष्ठान की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई दूज पर जमकर हुई मिष्ठान की बिक्री
विज्ञापन
कासगंज में भैया दूज पर्व के लिए मिठाई खरीदतीं बहनें
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। भैया दूज के मौके पर खूब मिठाइयां बिकीं। वहीं गिफ्ट गैलरी भी रौनक से अछूती नहीं रही। लोगों ने पर्व को देखते हुए अतिरिक्त व्यवस्था की।
गोवर्धन पूजा के दिन बाजार में चहल पहल काफी प्रभावित रही। कम संख्या में ही दुकानें खुली, लेकिन भाई दूज के दिन बाजार पूरी तरह से खुल गया। लोग पर्व के लिए खरीदारी करने के लिए बाजार में निकले। बाजार में मिष्ठान एवं उपहार की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ रही। भाइयों ने अपनी बहन की ससुराल जानेे के लिए मिष्ठान की खरीद की।
इसके अलावा उन्होंने बाजार से उपहार में देने के लिए साड़ी, आभूषण, वस्त्र सहित अन्य सामान की खरीदारी की। पर्व को देखते हुए कारोबारियों ने भी अपनी पूरी तैयारियां की। उनके द्वारा दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मिष्ठान विक्रेताओं ने अपनी दुकानों को फड़ के रूप में परिवर्तित कर दिया
ताकि ग्राहक दूर से ही देखकर उनकी दुकान की ओर आकर्षित हो सकें। पूरे दिन बाजार में मिष्ठान की खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। दुकानदारों ने आकर्षक गिफ्ट पैक तैयार कराए। जिनको ग्राहकों ने जमकर पसंद किया। भीड़ के चलते लोगों को खरीदारी के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा करनी पड़ी।