फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sweepers strike finished, city cleaned

हड़ताल खत्म, शहर चमकाने को दिनभर चला अभियान

Fri, 24 Dec 2021 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
sweepers strike finished, city cleaned
कासगंज। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बदसूरत हुए शहर को फिर से स्वच्छ किया जा रहा है। पालिका और सफाईकर्मचारी नेताओं के बीच चली लंबी वार्ता के बाद कर्मियों ने हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया। 48 घंटे बाद हड़ताल खत्म होने के बाद पूरे शहर को चमकाने के लिए विशेष अभियान चला। शहर की सड़कों से लेकर नाले, नालियों की सफाई की गई। शहर स्वच्छ होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

चार माह के बकाया भुगतान, प्रतिमाह पीएफ की कटौती, सेवानिवृत्त कर्मियों का बकाया भुगतान, संविदा सफाईकर्मियों का नवंबर माह का भुगतान, ठेका सफाईकर्मियों को शासनादेश के अनुसार भुगतान किए जाने की मांग को लेकर पालिका के सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए। इसमें शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए। शहर की बदसूरती और गंदगी से लोग परेशान हो उठे। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने के लिए पालिका के अधिकारी निरंतर प्रयासरत रहे। बुधवार से शुरू हुई हड़ताल लगातार जारी रही। वार्ता के दौर चले। शुक्रवार सुबह सफाईकर्मचारियों और पालिका के अधिकारियों के बीच वार्ता सफल हुई और हड़ताल खत्म करने की सहमति बनी। उसके बाद शहर को स्वच्छ करने के लिए अभियान शुरू हुआ। सफल वार्ता के दौरान मुकेश वाल्मीकि, विशाल, रमेश, सुखराम, मधू, सरोज, माल्ती, सुनीता, राजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन

जामा मस्जिद इलाका- दोपहर 1 बजे
हड़ताल खत्म होने के बाद सफाई की तैयारी होते होते दोपहर हो चुकी थी, लेकिन सफाई के लिए कर्मचारियों में गंभीरता दिखाई दी। दोपहर एक बजे जामा मस्जिद इलाके में अलग अलग सफाईकर्मी सफाई कर रहे थे। किसी के हाथ में झाड़ू थी तो कोई नाली की सफाई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील रोड- दोपहर 1:15 बजे
यहां महिला सफाईकर्मी सड़कों की साफ सफाई कर रहीं थीं। एक वृहद अभियान चल रहा था। तहसील रोड पर अलग अलग क्षेत्र में महिला सफाईकर्मी झाड़े से साफ सफाई करतीं नजर आईं। यहां कूड़े के उठान के लिए कूड़ा गाड़ी लेकर सफाईकर्मी भी चल रहे थे।
गांधीमूर्ति इलाका- दोपहर 1:30 बजे
हड़ताल के बाद से यहां जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हुए थे और गंदगी बिखरी हुई पड़ी थी। साफ सफाई के लिए यहां कर्मचारियों की अलग अलग टीमें लगीं थीं। सड़कों को साफ करने के लिए कुछ कर्मचारी झाड़ू लगा रहे थे तो कुछ सफाई कर्मचारी कूड़े को ट्रैक्टर में भर रहे थे।

- सफाईकर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी है। उन्हें भरोसा दिया गया है कि उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। बजट आने पर उनकी वित्तीय समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा- धरमराज सिंह, ईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed