फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sweepers strike continued for second day

दूसरे दिन भी रही पालिका के सफाईकर्मियों की हड़ताल, नहीं हुई सफाई

Thu, 31 Mar 2022 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
sweepers strike continued for second day
कासगंज। शहर में नगरपालिका परिषद के सफाईकर्मी वेतन, एरियर आदि की मांग को लेकर दूसरे दिन भी बृहस्पतिवार को हड़ताल पर रहे, जिससे शहर की सफाई का कार्य ठप रहा। हड़ताली सफाईकर्मियों ने पालिका परिसर में प्रदर्शन किया और अपनी मांगे उठाईं। आंदोलन को तेज करने के लिए सफाईकर्मियों ने जिला सफाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का गठन किया है।
विज्ञापन

स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के नेतृत्व में हड़ताल शुरू हुई। दूसरे दिन संयुक्त मोर्चा की इकाई गठित हुई। संयुक्त मोर्चा इकाई ने सफाई मजदूर संघ द्वारा बुधवार को दिए गए ज्ञापन का समर्थन किया। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के सुखराम, संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश बाबू, कार्यकारी अध्यक्ष राम खिलाड़ी, जिला प्रभारी राजकपूर, जिला महामंत्री सोनू भंडारी ने हड़ताली कर्मियों की मांगों को दोहराते हुए उनके निस्तारण की मांग की। संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने कहा कि सफाईकर्मियों को दो माह का वेतन नहीं मिला है। तीन प्रतिशत और ग्यारह प्रतिशत के हिसाब से एरियर बकाया है। कर्मचारियों का बोनस भी नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि संविदा सफाईकर्मियों को जो वेतन मई 2021 तक दिया जा रहा था। उसी के आधार पर वेतन को पुनरीक्षित कर 2600 रुपये जोड़कर वेतन दिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी ठेका सफाईकर्मियों का अब तक तीन माह का वेतन बकाया है। सेवानिवृत्त सफाई कर्मियों को फंड आदि का पूर्ण भुगतान दिया जाए। सफाईनायकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाए।
विज्ञापन

पूरे दिन नगरपालिका में हड़ताली कर्मचारियों का डेरा लगा रहा। सफाईकर्मियों की हड़ताल को देखते हुए नगरपालिका के कामकाज पर असर नजर आया। दूसरे दिन हड़ताली सफाईकर्मियों से वार्ता में कोई हल नहीं निकल सका। प्रदर्शन के दौरान संयुक्त मोर्चा के दीपक बाबू, राहुल, शैलेंद्र नाथ, मुकेश बाल्मीकि, जयपाल सिंह, आशीष तेजधारी, आकाश चंद्र राजवंश, सचिन, सुमित कुमार, राहुल, मुकेश कुमार, नीलकमल, अजय मैसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed