फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Swami Prasad Maurya says Bulldozer running in the on caste basis in Mainpuri

Mainpuri: भाजपा सरकार पर स्वामी प्रसाद मौर्य का निशाना, कहा- जाति आधार पर प्रदेश में चल रहा बुलडोजर

Fri, 02 Dec 2022 06:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 02 Dec 2022 06:24 PM IST
सार

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य शुक्रवार को मैनपुरी के करहल पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि प्रदेश में बुलडोजर संस्कृति से प्रदेश का सत्यानाश किया जा रहा है।

विज्ञापन
Swami Prasad Maurya says Bulldozer running in the on caste basis in Mainpuri
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के करहल में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जाति आधार पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। पिछड़े वर्ग, दलित व अक्लियत में किसी पर एक-दो मुकदमा होने पर भी बुलडोजर चला देते हैं। जबकि मुख्यमंत्री की जाति के लोगों पर सौ, डेढ़ सौ केस होने पर भी बुलडोजर नहीं चलता है। बुलडोजर संस्कृति से प्रदेश का सत्यानाश किया जा रहा है। सिनेमा रोड पर शुक्रवार को पूर्व मंत्री अभिषेक यादव के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार फेल हो चुकी है। सरकारी विभाग बेचे जा रहे हैं। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। किसान खाद के लिए परेशान है। जीएसटी और महंगाई से व्यापारी परेशान है। भाजपा सरकार उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। उपचुनाव में सत्ताधारी भाजपा के घमंड को तोड़कर मतदाता जमानत जब्त करा देगी। 

विज्ञापन

'जनता जानती है वोट की हिफाजत'

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दावा कि भाजपा लोकसभा उपचुनाव जीत कर ही रहेगी। भाजपा सरकार की इस मंशा का परिचायक है कि वह चुनाव जीतने के लिए सत्ता का दुरुपयोग करने में भी नहीं हिचकती है। मैनपुरी की जनता अपने वोट की हिफाजत करना जानती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा ने नौजवानों को ठगा है। उन्हें नौकरी, रोजगार नहीं मिल रहा है। संविदा पर रखकर उनके श्रम का शोषण किया जा रहा है। बंदरगाह, हवाई अड्डे, एलआईसी, रेलवे स्टेशन और रेलगाडिय़ां बेची जा रही हैं।  पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा को न संविधान, न कानून और न न्यापालिका में विश्वास है। मनमाने तरीके से कानून अपने मुताबिक चला रही है। विरोधियों को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। मतदान के दिन मैनपुरी का मतदाता ही इसका जवाब देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed