फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   swami prasad maurya said bjp win in lok sabha elections at buddha jayanti program in kishni

बुद्ध जयंती कार्यक्रम में पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य, बोले- जनता ने विकास कार्यों पर दिया वोट

Sun, 02 Jun 2019 07:25 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 02 Jun 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
swami prasad maurya said bjp win in lok sabha elections at buddha jayanti program in kishni
कार्यक्रम में स्वामी प्रसाद मौर्य का स्वागत करते लोग - फोटो : अमर उजाला
किशनी नगर के खड़ेपुर में तथागत बुद्ध का 2563वां जन्मोत्सव महापर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बुद्ध के उपदेशों पर अमल करने को कहा। उन्होंने कहा हर घर में भगवान बुद्ध का धम्म होना चाहिए। भगवान बुद्ध के विचारों पर पूरी दुनिया चल रही है। 
विज्ञापन


रविवार को हुए कार्यक्रम में कबीना मंत्री ने कहा कि दुनिया के तमाम देशों के आराध्य भगवान बुद्ध हैं। आज भगवान बुद्ध का धम्म घर घर पहुंच रहा है। भगवान बुद्ध के अवशेष हर जगह मिल रहे। अफगानिस्तान में भी भगवान बुद्ध की मूर्ति मिली थीं। 
विज्ञापन


भगवान बुद्ध का अनुसरण करना सबके लिए प्रेरणादायक है। भगवान बुद्ध का ढाई हजार वर्ष पहले दिया संदेश आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि नशीली चीजों का सेवन न करें। घर का मुखिया शराबी होगा तो घर में जाकर परिजनों व पड़ोसी से लड़ेगा। इस अवसर पर धम्म यात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने आईटीआई में पत्रकारों से कहा कि देश की जनता ने मोदी के विकास के कार्यों पर वोट दिया है। हर घर में शौचालय और आवास मिलने से हर वर्ग ने सरकार की प्रशंसा की। हर घर में गैस सिलिंडर पहुंचने से महिलाओं ने पूरा समर्थन भाजपा को दिया है। वहीं विपक्ष मोदी हटाओ नारे में उलझा रहा।

रविवार दोपहर कबीना मंत्री का काफिला किशनी चौराहे के पास गुजरा। तभी काफिले की गाड़ियों के पीछे चल रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे एक के बाद एक छह कारें आपस में टकरा गईं। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी।

इससे पूर्व बौद्ध विकास समिति के पदाधिकारियों ने कबीना मंत्री का स्वागत किया। सभासद आदेश गुप्ता ने उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम में प्रेम सिंह शाक्य, पूर्व ब्लाक प्रमुख राहुल राठौर, बलवीर सिंह धनगर, सरिता शाक्य, राजीव शाक्य, राकेशचंद्र, झाऊलाल शाक्य, अरविंद शाक्य, हृदेश शाक्य, शैलेंद्र शाक्य, मनोज शाक्य, सुरेंद्र शाक्य, लालाराम शाक्य, हरीसिंह शाक्य, गणेश शाक्य, लालसिंह शाक्य, प्यारेलाल शाक्य, होरीलाल शाक्य, मुकेश कुमार, रघुवीर सिंह, जयंती प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed