{"_id":"5bae0221867a557f02567dc7","slug":"swami-prasad-maurya-controversial-remarks-on-rahul-gandhi-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, बोले- नहीं हैं वो अध्यक्ष के लायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, बोले- नहीं हैं वो अध्यक्ष के लायक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Fri, 28 Sep 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल कांग्रेस के अध्यक्ष बनने के लायक नहीं है।
प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद शुक्रवार को मैनपुरी में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने राहुल गांधी पर विवादित बयान दे दिया।
राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चोर वाले बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी अपनी बचकानी हरकतों के लिए प्रसिद्ध हैं। कांग्रेस जैसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के काबिल नहीं हैं। कांग्रेस के लिए यह चिंता का विषय है।

राहुल के बयानों का असर नहीं
राहुल गांधी के बयान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेहत एवं बीजेपी पर कोई असर नहीं पड़ता है। नरेंद्र मोदी राहुल गांधी की तरह बच्चे नहीं हैं। जब राहुल को संसद में बहस करनी चाहिए थे तब वो तीन महीने के लिए ऐसे गायब हुए जैसे मेढ़क की पूंछ गायब होती है।
उन्होंने कहा कि मोदी के व्यक्तित्व और विकास का लोहा पूरे विश्व ने माना है। अमेरिका का राष्ट्रपति मोदी का नाम लेकर चुनाव जीतता है। राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का जो फैसला होगा, उसके अनुसार कार्य किया जाएगा।