{"_id":"5a8ed08f4f1c1bf17b8b8ab8","slug":"swami-nishchalanand-big-statement-for-ram-mandir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वामी निश्चलानंद ने राम मंदिर को लेकर दिया बड़ा बयान, मोदी सरकार पर उठाया ये सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी निश्चलानंद ने राम मंदिर को लेकर दिया बड़ा बयान, मोदी सरकार पर उठाया ये सवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
Updated Thu, 22 Feb 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से मुखातिब स्वामी निश्चलानंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन पुरीपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जल्द हो सकता है यदि सुप्रीम कोर्ट सक्रियता दिखाए।
शंकराचार्य गुरुवार को मथुरा के वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित हरिहर आश्रम में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि नरसिम्हा राव जब प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने राम मंदिर निर्माण को लेकर मुझे सूचनाएं दीं।
अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में सांसद शत्रुघभन सिन्हा ने दिल्ली में आकर मुझसे मुलाकात की और हमारी राय जानने का प्रयास किया। मनमोहन सिंह की सरकार में तो राम मंदिर निर्माण के प्रति कांग्रेस का कोई अभियान ही नहीं था।

अब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, लेकिन उन्होंने मुझसे इस संबंध में कोई बात तक नहीं की। शंकराचार्य ने कहा कि क्या सरकार वल्लभ भाई पटेल के मार्ग का अनुसरण करेगी या सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करती रहेगी।
राम मंदिर निर्माण को लेकर मोदी सरकार क्या कदम उठाएगी इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज केंद्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा की ही सरकार है। राम मंदिर निर्माण को लेकर अब सरकारी स्तर पर कोई अवरोध नहीं है।
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 24 फरवरी को उनके आश्रम पर आगमन के समय राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर बोले कि कहा नहीं जा सकता कि योगी शिष्टाचार मुलाकात करने आ रहे हैं या किसी मुद्दे पर बात करने, अभी कहना उचित नहीं।