फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Suspended Principal shot Home Guard

तहसीलदार से मिलने से रोका, तो निलंबित प्रधानाचार्य ने होमगार्ड पर कर दिया फायर

Wed, 31 Oct 2018 08:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Wed, 31 Oct 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
Suspended Principal shot Home Guard
गोलीकांड के बाद कोतवाली थाना में फोर्स। इनसेट- आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी के तहसील में जमीन के मामले में तहसीलदार से मिलने गए निलंबित प्रधानाचार्य को होमगार्ड ने दफ्तर में जाने से रोका तो विवाद हो गया। मामला यहीं शांत नहीं हुआ, शाम के समय आरोपी ने होमगार्ड पर तहसील में ही फायरिंग कर दी। गोली होमगार्ड को छूते हुए गुजर गई। वहीं, हमले की जानकारी होने के बाद आलाअधिकारी मौके पर आ गए। भाग रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

 
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजा का बाग निवासी सुरेश चंद्र यादव निलंबित प्रधानाचार्य हैं। बुधवार की सुबह वह जमीन से संबंधित किसी मामले को लेकर तहसीलदार से मिलने सदर तहसील गए थे। वहां तैनात होमगार्ड राजेंद्र सिंह से उनका अधिकारी से मिलने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद सुरेश चंद्र यादव दिनभर तहसील में ही बैठे रहे। 
विज्ञापन


शाम के समय जब होमगार्ड बाहर निकला तो लाइसेंसी रिवाल्वर से सुरेश ने होमगार्ड पर फायरिंग कर दी। एक गोली होमगार्ड के बाजू के पास छूती हुई गुजर गई। फायरिंग से तहसील सदर में हड़कंप मच गया। इस बीच आरोपी रिवाल्वर को तहसील के बाहर नाले में फेंककर ईशन नदी की ओर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद एसपी अजय शंकर राय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस ने आरोपी का पीछा किया। आश्रम रोड स्थित सेंट मेरी के पास से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि होमगार्ड व तहसीलदार ने उसके साथ अभद्रता की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed