{"_id":"66fc323f064f29b3d10e2000","slug":"suspended-assistant-branch-postmasters-letter-goes-viral-says-i-will-commit-suicide-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-124890-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: निलंबित सहायक शाखा डाकपाल का पत्र वायरल, कहा - कर लूंगा खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: निलंबित सहायक शाखा डाकपाल का पत्र वायरल, कहा - कर लूंगा खुदकुशी
Tue, 01 Oct 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 01 Oct 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
डाक अधीक्षक कार्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। धारऊ शाखा डाकघर के निलंबित सहायक शाखा डाकपाल (एबीपीएम) ने विभागीय अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विभागीय ग्रुप पर भेजा गया उनका एक पत्र भी वायरल हो रहा है। इसमें कहा है कि अगर उसके साथ न्याय नहीं हुआ तो वह खुदकुशी कर लेगा।
शाखा डाकघर धारऊ में एबीपीएम के पद पर 23 सितंबर 2023 को कृष्णकांत यादव की तैनाती हुई थी। तब से वह काम करते आ रहे हैं। कुछ दिन पहले वह अचानक गायब हो गए थे। इसकी सूचना पुलिस को कृष्णकांत की मां ने दी थी। बाद में पता चला कि आगरा के निजी अस्पताल में बीमार होने के चलते उनका उपचार चल रहा था। विभागीय अधिकारियों ने 20 सितंबर 2024 को उन्हें निलंबित भी कर दिया था।
मंगलवार को निलंबित एबीपीएम कृष्णकांत यादव का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ये पत्र उसने विभागीय ग्रुप में पोस्ट किया था। इसमें दो विभागीय अधिकारियों पर ही उत्पीड़न करने और रुपयों के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। साथ ही गाली-गलौज करने की भी बात लिखी है। निलंबित एबीपीएम ने न्याय न मिलने पर खुदकुशी करने की चेतावनी भी दी है। ये पत्र वायरल होने के बाद विभाग में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
अधिकारी बोले, लापरवाही पर हुआ निलंबन
मामले में जब डाक विभाग के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने अलग ही कहानी बताया। एएसपी डाक गौरव गौतम ने बताया कि 20 सितंबर को कृष्णकांत ने धारऊ और एलाऊ से डाक ली थी, लेकिन ये नहीं बांटी। जानकारी करने पर पूरी डाक उसके पास मिली थी। फोन करने पर अधिकारियों के साथ भी उसने अभद्रता की। इसके बाद ही निलंबन किया गया था। हालांकि अगर रिश्वत लेने या अन्य किसी संबंध में कृष्णकांत के पास साक्ष्य हैं तो वह उपलब्ध कराए। उसकी जांच करवाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।