फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sursadan will resonate with the songs of Baba Satyanarayan Maurya

Agra News: बाबा सत्यनारायण मौर्य के गीतों से गूंजेगा सूरसदन

Thu, 20 Nov 2025 02:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Sursadan will resonate with the songs of Baba Satyanarayan Maurya
आगरा। कैप्टन शुभम फाउंडेशन की ओर से भारत विकास परिषद के सहयोग से देश-विदेश में प्रख्यात लेखक चित्रकार बाबा सत्यनारायण मौर्य का कार्यक्रम कैप्टन शुभम गुप्ता के द्वितीय बलिदान दिवस पर सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित होगा। आयोजन समिति ने भाविप के सदस्यों के साथ बुधवार को धाकरान स्थित होटल में कार्यक्रम का पत्र विमोचन किया।
विज्ञापन


संयोजक प्रमोद सिंघल ने बताया कि आयोजन सूरसदन में 22 नवंबर को दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। इसमें अपनी बहुआयामी कला क्षमता से भारतीय संस्कृति, संस्कारों और देशभक्ति के पक्ष को मजबूती से रखने वाले बाबा सत्यनारायण मौर्य बलिदान दिवस पर अपनी प्रस्तुति देंगे। बसंत गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम कैप्टन शुभम गुप्ता को समर्पित है। कार्यक्रम में प्रेरक वक्ता के रूप में बाबा के असैद्धांतिक विचार हमारे रोजमर्रा के जीवन और व्यवहार से जुड़े हुए होंगे। आयोजन में भारत विकास परिषद की सभी शाखाएं हिस्सा ले रहीं हैं।
विज्ञापन

इस दौरान रवि शिवहरे, डॉ. केशव दत्त गुप्ता, डॉ तरुण शर्मा, अखिलेश भटनागर, विनय सिंघल, डॉ. कैलाश सारस्वत, पुष्पेंद्र सिसोदिया, वीरेंद्र सिंघल, वंदना अग्रवाल, उमेश बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed