फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   "Surrendering by giving up ego is the only way to attain God."

Agra News: अहंकार त्यागकर समर्पण ही ईश्वर को पाने का मार्ग

Thu, 25 Jun 2026 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
"Surrendering by giving up ego is the only way to attain God."
बटेश्वर मे श्री मद भगवत कथा सुनती शास्त्री रोशनी यादव - फोटो : ​शिवदत्त गोस्वामी
बटेश्वर। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बटेश्वर के मुख्य प्रवेश द्वार हनुमान गढ़ी पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा वाचिका शास्त्री रोशनी यादव ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कथा के विशेष प्रसंगों को वर्तमान जीवन से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि भगवान की लीलाएं केवल सुनने के लिए नहीं, बल्कि अपने आचरण में उतारने के लिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने प्रभु की बाल लीलाओं, माखन चोरी और गोवर्धन पूजा के प्रसंगों का अत्यंत मार्मिक और जीवंत वर्णन किया। शास्त्री रोशनी यादव ने भक्तों को समझाया कि सच्चा समर्पण ही ईश्वर को पाने का एकमात्र मार्ग है, जहां अहंकार का कोई स्थान नहीं होता। इस दौरान संगीतमय भजनों पर झूमते श्रद्धालुओं से पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल में डूब गया l परीक्षित गंभीर सिंह, शीला देवी व यज्ञपति बाबा ज्ञानदास व सत्यवती सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed