फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   surprising secret of the bride who came home in front of her husband Firozabad Crime news

Firozabad: घर आई दुल्हनिया का पति के सामने खुला हैरान करने वाला राज, पहले ही कर चुकी थी दो शादियां

Fri, 15 Jul 2022 10:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Jul 2022 10:28 AM IST
सार

पत्नी की हकीकत सामने आने के बाद पीड़ित पति ने एसएसपी  से शिकायत की। बताया कि पत्नी उससे पैसे एंठना चाहती है। जान से मारने का आरोप भी पत्नी पर लगाया है।

विज्ञापन
surprising secret of the bride who came home in front of her husband Firozabad Crime news
दुल्हन - फोटो : Social Media

विस्तार

फिरोजाबाद में शिकोहाबाद के मोहल्ला खेड़ा के एक युवक ने अपनी पत्नी पर धोखे में रखकर शादी करने का आरोप लगाया है। कहा, वह पहले से ही दो शादी कर चुकी है। मामला खुल जाने के बाद अब झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

 
राजू शर्मा निवासी मोहल्ला खेड़ा ने बताया कि एक जनवरी को बिचौलिए ने एक लाख 20 हजार रुपये लेकर एक लड़की से शादी कराई थी। शादी के बाद वह घर चली गई। काफी बुलाने के बाद दो माह बाद वापस आई। इस बीच उसका व्यवहार उसके प्रति काफी खराब रहा। जब उसने संदेह होने पर पड़ताल की तो पता चला कि महिला ने उससे पूर्व अलीगढ़ निवासी एक युवक से शादी की थी। ये शादी 21 जून 2021 को हुई थी। 

विज्ञापन

नहीं दिखाया मायका 

पीड़ित द्वारी की गई पड़ताल में पता चला कि अलीगढ़ निवासी शख्स से भी युवती ने दो लाख रुपये लिए। एक अन्य व्यक्ति से भी शादी की है,  जिससे उसके दो बच्चे भी हैं। राजू का आरोप है कि उसकी पत्नी ने आज तक अपने मायका नहीं दिखाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संगठित गिरोह की सदस्य है पत्नी 

पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी एक संगठित गिरोह की सदस्य है। जो भोले भाले व गैर शादीशुदा लोगों को फंसाकर उनसे रुपये ऐंठती है। उसने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में महिला पर जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed