फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Surjeet lost battle of life after Gargi's death both of them had consumed poison together

प्यार का दर्दनाक अंत: गार्गी की मौत के बद जिंदगी की जंग हार गया सुरजीत, दोनों ने एक संग खाया था जहर

Tue, 09 Jan 2024 12:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Jan 2024 12:12 PM IST
सार

साथ में जीने मरने की कसमें खाने वाले प्रेमी युगल की प्रेम कहानी का अंत हो गया। दोनों ने एक साथ जहर खाया था। प्रेमिका की पहले ही मौत हो चुकी है, वहीं उपचार के दौरान प्रेमी ने भी आज तड़के दम तोड़ दिया। 
 

विज्ञापन
Surjeet lost battle of life after Gargi's death both of them had consumed poison together
गार्गी और सुरजीत का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला जाटवपुरा निवासी दीपक गुप्ता के मकान में किराए पर रहने वाली नर्स गार्गी यादव ने अपने प्रेमी सुरजीत यादव के साथ विषाक्त पदार्थ खाया था। रविवार की सुबह करीब 8 बजे पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, यहां गार्गी ने दम तोड़ दिया था, जबकि सुरजीत को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया था, यहां मंगलवार तड़के 5.10 बजे सुरजीत भी जिंदगी से जंग हार गया और दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मृतक के भाई अवधेश कुमार ने बताया कि पहले दिन से ही सुरजीत  की हालत गंभीर बनी हुई थी, इलाज के बाद भी कोई विशेष आराम नहीं मिल रहा था और हालत स्थिर बनी हुई थी। एनएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक पल-पल निगरानी भी कर रहे थे, लेकिन शरीर में विषाक्त पदार्थ फैल जाने से संक्रमण अधिक हो गया। यह बात चिकित्सकों ने बताई। इसके बाद इलाज लगातार चला लेकिन मंगलवार की सुबह करीब 5.10 बजे मौत हो गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सुरजीत पर गांव भैंडी थाना जसराना जिला फिरोजाबाद के एक युवक की हत्या करने का आरोप लगा था, इसका मुकदमा दर्ज होने पर वांछित के रूप में अपनी प्रेमिका गार्गी के पास आकर रहने लगा था। यहां दोनों ने हत्या के मुकदमे में जेल जाने और फिर कभी नहीं मिलने की आशंकाओं के चलते विषाक्त पदार्थ शनिवार की रात किसी समय खा लिया था। रविवार की सुबह मकान मालिक ने लगातार उल्टियां होने की आवाजें सुनीं तब जाकर देखा था। लेकिन कमरा अंदर से बंद था। तब पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने दोनों का सुसाइड नोट और विषाक्त खाने से पहले का वीडियो फोन से बरामद किया था।


ये भी पढ़ें -  स्टाफ नर्स आत्महत्या: फोल्डिंग पलंग पर पड़ी थी गार्गी, जमीन पर सुरजीत; दोनों ने सुसाइड नोट में बयां किया दर्द
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed